Rechercher dans ce blog

Tuesday, January 18, 2022

अंक ज्योतिष, 19 जनवरी 2022: स्वास्थ्य के लिए जन्मांक 05 और 09 वाले करें कम्बल का दान, देखें अपना अंकफल - Times Now Navbharat

numerology horoscope Ank jyotish rashifal 19 january 2022 predictions

अंक राशिफल, ank jyotish &nbsp

मुख्य बातें

  • 19 जनवरी का भाग्यांक 08 रहेगा।
  • भाग्यांक 08 का स्वामी ग्रह शनि है।
  • जन्मांक 06 वाले स्वास्थ्य में सावधानी बरतें।

आज का अंकफल, 19 जनवरी 2022: आज 19 जनवरी 2022 है। 19 का संयुक्त अंक 01 सूर्य आत्मा व धर्म तथा 09 आत्म ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक आध्यात्मिक रूप से बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। इन दोनों अंकों का संयुक्त प्रभाव बहुत ही मंगलमय रहेगा। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। आज 19-01-2022 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। सूर्य गुरु व चन्द्रमा का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 01 के मित्र अंक 03, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें 19 जनवरी 2022 का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व शनि का प्रभाव शुभ है। जॉब में नामांक 01 व 08 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है। गुड़ का दान करें।

Also Read: Chanakya Niti : चाणक्‍य ने अपनी नीति में दान का क‍िया है बखान, जानें क‍िस चीज को देने को बताया है महान

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में परिवर्तन का विचार आ सकता है। नामांक 01 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व भाग्य स्वामी शनि है। गुरु व शनि जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। नामांक 04 व 08 के व्यक्ति के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 01 व 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक 02 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कम्बल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में शुक्र व शनि का सपोर्ट है। जॉब में नामांक 01 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

संबंधित खबरें

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में केतु व भाग्यस्वामी शनि का प्रभाव संघर्ष का है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन अंक स्वामी शनि व भाग्यस्वामी भी शनि है। शनि का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। सूर्य व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में गरु सूर्य व शनि का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 04 व 08 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।                
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। शनि के द्रव्य कम्बल का दान करें।

Adblock test (Why?)


अंक ज्योतिष, 19 जनवरी 2022: स्वास्थ्य के लिए जन्मांक 05 और 09 वाले करें कम्बल का दान, देखें अपना अंकफल - Times Now Navbharat
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...