अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 21 Jan 2022 06:24 PM IST
सार
अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति जब कार्रवाई की उस समय मनोज ढाबा पर घरेलू सिलिंडर पर खाना बन रहा था।मनोज ढाबा पर की गई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग ने भगवान टॉकीज चौराहा स्थित मनोज ढाबा पर छापा मारकर घरेलू सिलिंडर जब्त किए हैं। यहां घरेलू सिलिंडर से खाना बनाया जा रहा था। संचालक पर मुकदमा दर्ज करने के लिए डीएम से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति जय नारायण सिंह सचान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि मनोज ढाबा पर भोजन सामग्री बनाने के लिए घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग किया जा रहा है। इस सूचना पर आपूर्ति विभाग और पुलिस के साथ शुक्रवार करीब चार बजे छापा मारा गया। मौके पर ढाबा संचालक मनोज कुमार मिले। निरीक्षण करने पर तीन घरेलू सिलिंडर भट्ठी पर लगे थे, जिनसे खाना बन रहा था। अंदर स्टोर रूम का निरीक्षण किया तो पांच घरेलू सिलिंडर रखे हुए थे, ये सिलिंडर भी भरे हुए थे। ढाबा संचालक से पूछा कि घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग करना गैरकानूनी है, इस पर संचालक कुछ जवाब नहीं दे पाया। टीम ने भट्ठी पर लगे तीनों सिलिंडर के साथ आठ घरेलू सिलिंडर जब्त किए हैं। यहां से दो प्रेशर रेगुलेटर, दो पाइप और एक व्यावसायिक चूल्हा भी जब्त किया है।
मुकदमा दर्ज कराने के लिए डीएम से मांगी अनुमति
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विमल सिकरवार ने बताया कि व्यावसायिक रूप में घरेलू सिलिंडर का गैरकानूनी रूप से उपयोग करने पर ढाबा संचालक पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराने के लिए रिपोर्ट तैयार कर ली है। डीएम से अनुमति मांगी है। जब्त किए सिलिंडर और अन्य सामान को मारुत गैस एजेंसी के यहां रखवाया गया है। छापा मारने वाली टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी योगेंद्र यादव, पूर्ति निरीक्षक अजय चौहान, पूर्ति लिपिक राजीव तिवारी, मुकुल शर्मा, अनुज कुमार रहे।
सिफारिशी फोन आए, नहीं गली दाल
जांच टीम के सदस्यों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान ढाबा संचालक के कई माननीय के फोन भी अधिकारियों के पास आए, जो एक मौका देकर छोड़ने के लिए कह रहे थे। लेकिन टीम ने किसी की सिफारिश नहीं मानी। टीम सिलिंडर जब्त कर मुकदमा दर्ज करा रही है।

व्यवसाय के लिए घरेलू सिलिंडर का दुरुपयोग: मनोज ढाबे पर छापा, आठ सिलिंडर जब्त, डीएम की अनुमति के बाद होगा मुकदमा दर्ज - अमर उजाला
Read More
No comments:
Post a Comment