Rechercher dans ce blog

Sunday, May 8, 2022

राष्ट्रपति ने कहा - आईआईएम नागपुर का 'क्षेत्रीय नवाचार आयोजक' व्यवसाय इनक्यूबेटर के रूप में काम करेगा - News on AIR - NewsOnAIR

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भारतीय प्रबंधन संस्थान – आईआईएम नागपुर की ‘क्षेत्रीय नवाचार आयोजक’ की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह, एक व्यवसाय इनक्यूबेटर के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के उद्योगों को ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को साकार करने में मदद करेगा। राष्ट्रपति ने आज नागपुर में संस्थान के विस्तारित परिसर का उद्घाटन करने के अवसर पर कहा कि यह संस्थान नवाचार और उद्यमिता की सेवाएं प्रदान करेगा।

राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र की धरती को जीवन्त सामाजिक
आर्थिक और राजनीतिक केन्द्र बताया है। उन्होंने कहा कि नागपुर वह स्थान है जिसे बाबा साहेब आम्बेडकर ने इसे ऐतिहासिक धर्म चक्र परिवर्तन के लिए चुना था।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा धर्मेंद्र प्रधान, महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता तथा वहां के पूर्व मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडवीस और आईआईएम नागपुर के निदेशक डॉक्टर भीमराय मैत्री उपस्थित थे।

आईआईएम नागपुर की आधारशिला 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। संस्थान ने रिकॉर्ड समय में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे को पूरा किया है। नागपुर में आईआईएम के साथ-साथ एम्स, एमएनएलयू और आईआईआईटी जैसे संस्थान भी स्थापित किए गए हैं, जो इसे शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनाते हैं।

Adblock test (Why?)


राष्ट्रपति ने कहा - आईआईएम नागपुर का 'क्षेत्रीय नवाचार आयोजक' व्यवसाय इनक्यूबेटर के रूप में काम करेगा - News on AIR - NewsOnAIR
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...