Rechercher dans ce blog

Friday, July 15, 2022

गुना जिला पंचायत सदस्यों के बारे में जानिए...: 5 करोड़पति, एक के पास केवल 90 हजार की संपत्ति; पढ़िए...कितने प... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Guna
  • 5 Millionaires, One Has Only 90 Thousand Assets; Read...how Many Educated And What Do Members Do

गुना2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुना जिला पंचायत के 18 वार्डों की स्थिति साफ हो गयी है। इनमे से 13 पर भाजपा, 4 पर कांग्रेस और 1 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी का कब्जा होने जा रहा है। अध्यक्ष पद OBC वर्ग के लिए आरक्षित है। भाजपा से लगभग 5 उम्मीदवार अपनी दावेदारी कर रहे हैं। भोपाल से लेकर दिल्ली तक कि दौड़ लगाई जा रही है। हालांकि, सबसे प्रबल दावेदार अरविंद धाकड़ बताये जा रहे हैं। जिला पंचायत में जीते सदस्यों की संपत्ति, शिक्षा और व्यवसाय, जानिए...

सबसे युवा: वार्ड 9 से जीतीं आरती मोहनराज मीना सबसे युवा जिला पंचायत सदस्य बनी हैं। उनकी उम्र महज 25 वर्ष है। तीन विजेता 30 वर्ष से कम उम्र के हैं। वहीं तीन विजेता 60 वर्ष से अधिक की उम्र के हैं। सबसे उम्रदराज विजेता वार्ड 2 से जीतने वाले प्रेमनारायण निगम हैं। उनकी उम्र 65 वर्ष है।

आरती मीना सबसे युवा जिला पंचायत सदस्य बनी हैं।

आरती मीना सबसे युवा जिला पंचायत सदस्य बनी हैं।

सबसे शिक्षित: वार्ड 1 से चुनाव जीतीं सारिका क्षितिज लुम्बा सबसे शिक्षित जिला पंचायत सदस्य है। वह इंग्लिश में MA हैं। वहीं दो विजेता ऐसे हैं, जो निरक्षर हैं। 3 विजेता केवल साक्षर हैं। 18 में से 10 ऐसे हैं, जो कक्षा 12 से कम पढ़े हुए हैं। वहीं 4 विजेताओं ने ग्रेजुएशन हांसिल की है।

सारिका क्षितिज लुम्बा सबसे शिक्षित जिला पंचायत सदस्य बनी हैं।

सारिका क्षितिज लुम्बा सबसे शिक्षित जिला पंचायत सदस्य बनी हैं।

सबसे अमीर: वार्ड 16 और वार्ड 18 से जीते पति-पत्नी सबसे अधिक संपत्ति वाले जिला पंचायत सदस्य बने हैं। वार्ड 16 से विजयी रघुवीर मीना और वार्ड 18 से जीतीं ममता मीना की पारिवारिक संपत्ति 7.32 करोड़ है। वनहीं वार्ड 12 से जीते पंचम भील की संपत्ति सबसे कम है। रिटर्निंग ऑफिसर को दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने केवल 90 हजार रुपये की संपत्ति दर्शाई है।

ममता मीना सबसे अमीर जिला पंचायत सदस्य बनी हैं।

ममता मीना सबसे अमीर जिला पंचायत सदस्य बनी हैं।

व्यवसाय: 18 सदस्यों में से दो सदस्य व्यवसाय करते हैं। बाकी सभी कृषि पर निर्भर हैं।एक सदस्य सेवानिवृत IPS हैं। वहीं जीती हुई सभी महिलाएं गृहणी हैं। तीन महिलाएं ऐसी भी हैं, जो ग्रह कार्य के साथ-साथ खेती भी करती हैं।

वार्ड 1: सारिका क्षितिज लुम्बा

उम्र- 36

शिक्षा- MA

संपत्ति- 1.95 करोड़

व्यवसाय- गृहणी

वार्ड 2: प्रेमनारायण निगम

उम्र- 65

शिक्षा- हायर सेकेंडरी

संपत्ति- 2.80 करोड़

व्यवसाय- कृषि

वार्ड 3: संतोष धाकड़

उम्र- 39

शिक्षा- हायर सेकेंडरी

संपत्ति- 2.50 करोड़

व्यवसाय- कृषि

वार्ड 4: मोहन बारेला

उम्र- 41

शिक्षा- 8वी पास

संपत्ति- 5.85 लाख

व्यवसाय- कृषि

वार्ड 5: सावित्री शर्मा

उम्र- 50

शिक्षा- साक्षर

संपत्ति- 1.27 करोड़

व्यवसाय- गृहणी

वार्ड 6: ज्योतिदेवी निगम

उम्र- 63

शिक्षा- 10वी

संपत्ति- 2.80 करोड़

व्यवसाय- गृहणी

वार्ड 7: द्रौपदी बाई अहिरवार

उम्र- 40

शिक्षा- निरक्षर

संपत्ति- 1.86 लाख

व्यवसाय- कृषि

वार्ड 8: महेंद्र किरार

उम्र- 42

शिक्षा- बी.कॉम

संपत्ति- 3.95करोड़

व्यवसाय- कृषि

वार्ड 9: आरती मोहनराज मीना

उम्र- 25

शिक्षा- B. A.

संपत्ति- 1.01 करोड़

व्यवसाय- गृहणी

वार्ड 10: राजकुमारी बाई

उम्र- 27शिक्षा- साक्षरसंपत्ति- 1.76 लाखव्यवसाय- गृहकार्य

वार्ड 11: नर्मदा लोधा

उम्र- 45

शिक्षा- साक्षर

संपत्ति- 31.75 लाख

व्यवसाय- गृहकार्य

वार्ड 12: पंचम भील

उम्र- 28शिक्षा- B. A.संपत्ति- 90 हजारव्यवसाय- कृषि

वार्ड 13: अरविंद धाकड़

उम्र- 32

शिक्षा- बी.कॉम

संपत्ति- 2.46 करोड़

व्यवसाय- कृषि व ठेकेदारी

वार्ड 14: वीरेंद्र राजपूत

उम्र- 36

शिक्षा- हाई स्कूल

संपत्ति- 38 लाख

व्यवसाय- कृषि

वार्ड 15: सरोज बाई मीना

उम्र- 49

शिक्षा- साक्षर

संपत्ति- 98 लाख

व्यवसाय- कृषि

वार्ड 16: रघुवीर मीना

उम्र- 60शिक्षा- स्नातकसंपत्ति- 7.32 करोड़व्यवसाय- रिटायर्ड IPS

वार्ड 17: फूला बाई भील

उम्र- 39

शिक्षा- निरक्षर

संपत्ति- 16 लाख

व्यवसाय- कृषि

वार्ड 18: ममता मीना

उम्र- 46

शिक्षा- 12वी

संपत्ति- 7.32 करोड़

व्यवसाय- कृषि

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


गुना जिला पंचायत सदस्यों के बारे में जानिए...: 5 करोड़पति, एक के पास केवल 90 हजार की संपत्ति; पढ़िए...कितने प... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...