नर्मदापुरम/ धर्मेंद्र दीवानएक घंटा पहले
नर्मदापुरम जिला पंचायत के वार्ड नंबर 8 से निर्वाचित सदस्य उमेश कुमार यादव 4.26 करोड़ रुपए के आसामी है। उनके पास 3 करोड़ 72 लाख रुपए की अचल, 25 लाख की चल संपत्ति है। 2 हार्वेस्टर, एक बुलेरा और एक क्रेटा कार है। पत्नी के पास 10 लाख की संपत्ति है। नर्मदापुरम जिला पंचायत में निर्वाचित 15 सदस्यों में वे सबसे ज्यादा धनवान है। सबसे कम संपत्ति वाली जिपं सदस्य वार्ड नंबर 2 से मधु धुर्वे है। उनके पास 1.90 लाख रुपए है।
जिला पंचायत सदस्य के रिजल्ट की घोषणा होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद एसटी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। एसटी वर्ग से 4 महिला सदस्य बनी है। जिसमें तीन भाजपा समर्थित और एक कांग्रेस समर्थित है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक कि दौड़ लगाई जा रही है। सबसे प्रबल दावेदार योजनगंधा सिंह जुदेव है। जो एक बार जिपं सदस्य रह चुकी है। मधु धुर्वे भी दूसरी बार की सदस्य है। पहली बार में वे 14000 वोटों से जीती थी। इस बार वे 4536 वोटों से जीती है। जिला पंचायत के लिए निर्वाचित सदस्यों की उम्र, संपत्ति, शिक्षा और व्यवसाय, जानिए...
जिले के सबसे युवा और बुजुर्ग सदस्य
जिला पंचायत के वार्ड नंबर 6 से जीते शिवा राजपूत युवा और सबसे कम उम्र के सदस्य है। 31 साल के शिवा किसान है। उनकी शिक्षा 8वीं है। वार्ड नंबर 7 की सदस्य शकुनबाई/शोभाराम पटेल चौरे सबसे अधिक उम्र की है। वे 72 साल की है और साक्षर है।
सबसे बड़े और छोटे अंतर से जीतने वाले सदस्य
जिला पंचायत में वार्ड नंबर 7 की सदस्य शकुनबाई शोभाराम पटेल (चौरे) 17702 मतों से अंतर से विजयी हुई है। इस बार चुनाव में यह सबसे बड़ी लीड है। वार्ड क्रमांक 14 से योजनगंधा सिंह जुदेव की 772 वोटों के अंतर की सबसे छोटी जीत है।

वार्ड नंबर 9 से विजयी हाकम सिंह गुर्जर।
पढ़े--लिखे और साक्षर सदस्य
निर्वाचित 5 सदस्य अजीत मंडलोई, मधु धुर्वे, उमेश कुमार यादव, सीमा कास्दे, योजनगंधा सिंह महेंद्र सिंह जुदेव ग्रेजुएट है। ज्योत्सना ब्रजकिशोर पटेल, शगुनबाई शोभाराम चौरे, दौलतराम पटेल साक्षर है। 6 सदस्य 5वीं, 8वीं, 11वीं तक पढ़े है। एक सदस्य की शिक्षा निरंक है।
नर्मदापुरम निर्वाचित सदस्य का ब्यौरा
वार्ड नंबर 1 : अजीत मंडलोई
उम्र-46
शिक्षा- एमए फाइनल
संपत्ति- 29 लाख रु.
व्यवसाय: कृषि
वार्ड नंबर 2 - मधु धुर्वे
उम्र -42
शिक्षा - बीए फाइनल
संपत्ति - 1.90 लाख
व्यवसाय -: गृहिणी है।
वार्ड नंबर 3 - राधा सुधीर पटेल (गौर)
उम्र - 60
शिक्षा - 5वीं
संपत्ति - निरंक
व्यवसाय - गृहिणी
वार्ड नंबर 4 - ज्योत्सना ब्रजकिशोर पटेल
उम्र - 48
शिक्षा : साक्षर
व्यवसाय -गृहिणी
संपत्ति - 48 लाख
व्यवसाय -गृहिणी
वार्ड नंबर 5 - सीमा कास्दे
उम्र - 35
शिक्षा - बीए फाइनल
संपत्ति - 75.35लाख
व्यवसाय -कृषि
वार्ड नंबर 6 - शिवा महेंद्र सिंह राजपूत
उम्र - 31
शिक्षा - 8वीं
संपत्ति - 17.67लाख
व्यवसाय : कृषि
वार्ड नंबर 7 - शगुनबाई शोभाराम चौरे
उम्र -72
शिक्षा -साक्षर
संपत्ति-- 3.55लाख
व्यवसाय – गृहिणी
वार्ड नंबर 8 - उमेश कुमार यादव
उम्र - 55 साल
शिक्षा - एमएससी
संपत्ति 4 करोड़ 31 लाख, दो हार्वेस्टर, दो कार
व्यवसाय -कृषि
वार्ड नंबर 9 : हाकमसिंह गुर्जर
उम्र – 55
शिक्षा - 11वीं
संपत्ति – 31.75
व्यवसाय - कृषि
वार्ड नंबर 10 - दौलतराम पटेल
उम्र - 50
शिक्षा - साक्षर
संपत्ति - 33 लाख
व्यवसाय - कृषि
वार्ड नंबर 11 बुंदकुंअर मनाेहर बैंकर
उम्र – 54 साल
शिक्षा - निरंक
संपत्ति -62 लाख
व्यवसाय - गृहिणी
वार्ड नंबर 12 - गीता हीरालाल राठोरिया
उम्र -40
शिक्षा -5वीं
संपत्ति -4.60लाख
व्यवसाय - गृहिणी
वार्ड नंबर 13 :बृजकिशोर पठारिया
उम्र – 43
शिक्षा -3वीं
संपत्ति - 5.92लाख
व्यसाय - कृषि मजदूरी
वार्ड नंबर 14 -योजनगंधा सिंह महेंद्र सिंह जुदेव
उम्र -38
शिक्षा - बीए फाइनल
संपत्ति - 2.5लाख
व्यवसाय -गृहिणी
वार्ड नंबर 15 - भागवती बाई रमेश पटेल
उम्र - 39
शिक्षा -8वीं
संपत्ति - 2.88 लाख
व्यवसाय -गृहिणी

4 करोड़ के आसामी के जिपं सदस्य उमेश: नर्मदापुरम में 6 के पास 6 लाख से कम की संपत्ति, पढ़िए.. कितने पढ़े-लिखे,... - Dainik Bhaskar
Read More
No comments:
Post a Comment