
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के डायरेक्टरेट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन एवं रुहेलखंड इंक्यूबेशन फाउंडेशन व जॉन कैरोल यूनिवर्सिटी अमेरिका के संयुक्त तत्वाधान में ग्लोबल बिजनेस कल्चर एंड एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम विषय पर एक दिवसीय इंडो यूएस अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. केपी सिंह व मुख्य वक्ता डाॅ. सिमरन कहाई रहीं।
Advertisement
मुख्य वक्ता डाॅ. सिमरन कहाई ने अपने टीम द्वारा तैयार किए गए प्रोग्राम एक्सपेरिमेंटल ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप की विशेषताएं बताईं। उन्होंने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय एवं जॉन कैरोल यूनिवर्सिटी के बीच हुए समझौते के अंतर्गत अपने सिलेबस-इंडिया फेस वन पार्टनर के बारे में बताते हुए चार मॉड्यूल जिसमें मॉड्यूल-1 एंटरप्रेन्योरशिप 101, मॉड्यूल-2 कस्टमर डेवलपमेंट, मॉड्यूल-3 क्रिएटिव बिजनेस मॉडल एवं मॉड्यूल-4 फाइनेंसिंग ऑफ बिजनेस के बारे में विस्तार से बताया।
कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा के महत्व और यहां के छात्रों की सोच एवं पढ़ाई के स्तर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने एवं रुहेलखंड क्षेत्र में ही व्यवसाय एवं उद्यम को ग्लोबल मार्केट में पहचान बनाने के लिए इस तरह की कार्यशाला के आयोजन के लिए जोर दिया।
डायरेक्टरेट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन के निदेशक प्रो. एसएस बेदी ने बताया कि कुछ दिन पहले दोनों विश्वविद्यालयों के बीच हुए समझौते के अंतर्गत वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का उद्देश्य जॉन कैरोल विश्वविद्यालय के द्वारा तैयार किए गए अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं इंटरनेशनल प्रोग्राम को कैसे विश्वविद्यालय से संबंधित छात्रों को जोड़कर लाभान्वित हो सकते हैं।
प्रो. संजय मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डाॅ. तूलिका सक्सेना एवं कार्यक्रम का संचालन डाॅ. गौरव राव ने किया। वर्कशॉप में विश्वविद्यालय से संबंधित बरेली के विभिन्न संस्थानों के निदेशक, प्राचार्य एवं छात्रों ने भी भाग लिया।
यह भी पढ़ें- बरेली: संतान नहीं होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, महिला ने एसएसपी से की शिकायत
बरेली: जॉन कैरोल यूनिवर्सिटी ने व्यवसाय के चार माड्यूल पर तैयार किया पाठ्यक्रम - Amrit Vichar
Read More
No comments:
Post a Comment