Rechercher dans ce blog

Friday, August 26, 2022

बाजार की घटती रौनक से व्यापारियों में निराशा: ऑनलाइन खरीदारी को बताया वजह, बैठक में सरकार से इस पर प्रतिबंध... - Dainik Bhaskar

बेल्थरा रोड, बलिया3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
बेल्थरा रोड में व्यवसाय की स्थिति को देखते हुए व्यापारियों ने बैठक कर इस पर विचार-विमर्श किया। - Dainik Bhaskar

बेल्थरा रोड में व्यवसाय की स्थिति को देखते हुए व्यापारियों ने बैठक कर इस पर विचार-विमर्श किया।

बेल्थरा रोड में दिन प्रतिदिन बाजार की घट रही रौनक से व्यवसायियों की चिंता बढ़ने लगी है। बाजार में ग्राहकों के न आने से व्यापारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। व्यापारी आनलाइन व्यापार को इसका बड़ा कारण मानते हैं। उन्होंने सरकार से आनलाइन खरीदारी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

बेरोजगारी की दशा में व्यापार एक सम्मानजनक पेशा

नगर में व्यवसाय की स्थिति को देखते हुए व्यापारियों की चिंता बढ़ने लगी है। व्यापारियों ने बैठक कर इस मुद्दे पर आपस में विचार-विमर्श किया। व्यापारियों का मानना है कि बेरोजगारी की दशा में लोगों के पास व्यवसाय एक विकल्प होता है, जिसके चलते वह अपने परिवार के साथ एक सम्मानजनक स्थिति में समाज में अपनी पहचान बना सकते हैं। परन्तु कोरोना काल से जो व्यवसाय का हाल हुआ उससे बेरोजगारी के इस विकल्प पर भी प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।

व्यापारियों ने ग्राहकों से कुछ इस अंदाज में की ऑनलाइन खरीदारी न करने की अपील।

व्यापारियों ने ग्राहकों से कुछ इस अंदाज में की ऑनलाइन खरीदारी न करने की अपील।

कोरोना काल में आनलाइन खरीदारी को मिला बढ़ावा

रजाई गद्दा व्यवसायी मंटू मल्ल का कहना है कि कोरोना काल के प्रतिबंधों के समाप्त होने के बाद व्यापारियों को यह विश्वास था कि धीरे धीरे उनका व्यवसाय पटरी पर लौट जाएगा, परन्तु स्थिति दिन-ब-दिन बदतर ही होती जा रही है। रेडिमेड वस्त्र के व्यवसायी अजीत वर्मा कहते हैं कि कोरोना काल में आनलाइन व्यवसाय को काफी बढ़ावा मिला।

इस दौरान लोग घरों में बैठे अपने सामान का आर्डर कर उसे प्राप्त कर लेते थे। यहां तक की जो लोग आनलाइन खरीदारी के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं रखते थे, उन्हें भी लाकडाउन के दौरान इसको जानने का समय मिल गया। कहा कि आनलाइन व्यवसाय में बड़े-बड़े फर्म दिन रात तरक्की कर रहे हैं, वहीं छोटी पूंजी वाले व्यवसायी दिन-प्रतिदिन बर्बादी के कगार पर पहुंच रहे है।

सोशल मीडिया पर आनलाइन सामान न मंगवाने की अपील

व्यापारी बकायदा इसके लिए सोशल मीडिया पर लोगों से आनलाइन खरीदारी न करने की अपील कर रहे हैं। मिष्ठान व्यवसाय से जुड़े पवन कुमार मित्तल उर्फ मोनू का भी कहना था कि सरकार को नगर और कस्बों के व्यापारियों के व्यवसाय को बचाने के लिए आनलाइन व्यवसाय पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। दवा व्यवसाई आलोक जायसवाल और नीलेश दीपू ने भी इसका समर्थन करते हुए सरकार से आनलाइन व्यवसाय पर प्रतिबंध लगाने की पुरजोर मांग की।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


बाजार की घटती रौनक से व्यापारियों में निराशा: ऑनलाइन खरीदारी को बताया वजह, बैठक में सरकार से इस पर प्रतिबंध... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...