गढ़वा13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सूरत पाण्डेय डिग्री कॉलेज में एसएन सिन्हा इंस्टीच्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, रांची के द्वारा ई कॉमर्स के लाभ एवं हानि विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य आरके द्विवेदी ने कहा कि वैश्वीकरण के इस युग में ई कामर्स ने व्यवसाय के क्षेत्र में एक क्रान्ति ला दी है। सेमिनार में बतौर मुख्य वक्ता डीआरडीए परियोजना पदाधिकारी सियाजानकी सिंह, एसएन सिन्हा इंस्टीच्यूट के डा. बीके सिंह आदि उपस्थित थे। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि ई कॉमर्स से सम्पूर्ण विश्व एक छोटी मण्डी में बदल गया है।
विश्व के किसी भी भाग में बैठा व्यक्ति अपनी मनपसंद वस्तुओं को क्रय कर सकता है। इससे समाज को रोजगार का अवसर मिलता है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डीआरडीए पदाधिकारी सियाजानकी सिंह ने कहा कि ई कॉमर्स व्यापार को सरल और आधुनिक रुप प्रदान किया है। आज के व्यस्तम जीवन में किसी के पास इतना वक्त नही होता कि वह प्रत्यक्ष रुप से खरीददारी कर सके। वह अपने घर बैठे अपनी आवश्यकता की चीजें ऑनलाईन माध्यम से मंगवा लेता है।
ई कॉमर्स से केवल कम्पनियां, विक्रेता या व्यापारी ही लाभान्वित नही हो रहे हैं। बल्कि उपभोक्ताओं को भी अनेक लाभ मिल रहे हैं। सेमिनार को संबोधित करते हुए डॉ. बीके सिंह ने कहा कि छात्र स्नातक के बाद प्रबंध क्षेत्र में पढ़ाई कर अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं। इससे उन्हे रोजगार का अवसर मिलेगा। साथ ही समाज को नई दिशा मिलेगी तथा देश को उन्नति का मार्ग मिलेगा।
मौके पर कैरियर एंड काउंसेलिंग सेल के समन्वयक प्रो दिवाकर चतुर्वेदी ने कहा कि ई कॉमर्स में सभी वाणिज्यिक क्रियाओं को इन्टरनेट के माध्यम से पुरा किया जाता है। वहीं डा. अरुण कुमार तिवारी ने ई कॉमर्स के नुकसान के बिन्दु पर चर्चा किया। धन्यवाद ज्ञापन डा. बिनोद द्विवेदी ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को इंस्टीच्यूट की ओर से प्रमाण पत्र वितरीत किया गया।
एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन: वैश्वीकरण युग में ई कॉमर्स से व्यवसाय के क्षेत्र में तेजी से क्रांति आई है: प्र... - Dainik Bhaskar
Read More
No comments:
Post a Comment