Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 18 August 2022 
Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 18 August 2022: आज 18 अगस्त 2022 है। 18 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। अंक 01सूर्य व 08 शनि का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। आज 18-08-2022 का भाग्यांक 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामीग्रह बुध है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 09 के मित्र अंक 01,02, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Aaj ka Ank Rashifal : 18 August 2022
जन्मांक 01 अंक राशिफल
जॉब व व्यवसाय में संघर्ष व प्रगति दोनों होगी। भाग्यांक 05 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- लीवर सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। राहु के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।
शुभ अंक: 09
जन्मांक 02 अंक राशिफल
जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 04 व 06 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। व्यवसाय में प्रोग्रेस है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक: 01
जन्मांक 03 अंक राशिफल
अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी बुध जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है। स्वास्थ्य - उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ अंक: 09
जन्मांक 04 अंक राशिफल
भाग्यांक 05 का स्वामी बुध व इस अंक का स्वामी राहु है। रियल स्टेट व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मंगल के अंक 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक: 07
जन्मांक 05 अंक राशिफल
व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ अंक: 07
जन्मांक 06 अंक राशिफल
आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 05 व शुक्र का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 04
जन्मांक 07 अंक राशिफल
जॉब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है। स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 08
जन्मांक 08 अंक राशिफल
आज का दिन जॉब में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी बुध व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ अंक: 02
जन्मांक 09 अंक राशिफल
व्यवसाय में मंगल व बुध का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 05 व 06 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। बुध से सम्बंधित द्रव्यों उड़द व हरे वस्त्र इत्यादि का दान करें।
शुभ अंक: 02
Numerology Today, 18 August 2022: क्या आज है जन्माष्टमी 2022, जानें कौन से अंकों को मिलेगा कान्हा का आशीर्वाद - Times Now Navbharat
Read More
No comments:
Post a Comment