Rechercher dans ce blog

Friday, September 9, 2022

अपहरण: पशु व्यापारी सहित पांच गिरफ्तार: भिलाई में रहकर व्यवसाय कर रहे थे, 2 कार जब्त, जिसमें एक डौंडी के शश... - Dainik Bhaskar

बालोद4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी में 12 वर्षीय छात्र के अपहरण केस में बालोद के पशु व्यापारी सहित 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें चन्द्रमोहन राव, जयप्रकाश यादव ,महेन्द्र यादव, जितेन्द्र यादव और मुचकुन्द शुक्ला शामिल हैं। यूपी पुलिस ने आरोपियों से दो कार भी जब्त की है। जो शशांक तिवारी निवासी डौंडी और वीरेंद्र यादव निवासी नंदिनी रोड पावर हाउस के नाम से रजिस्टर्ड है। दोनों कार मालिक पशु खरीदने व बेचने और दूध का व्यवसाय से जुड़े हैं।

सभी आरोपी मूलत: यूपी के आजमगढ़,अम्बेडकर नगर और गोरखपुर के रहने वाले हैं, लेकिन सभी अभी भिलाई में रहकर व्यवसाय कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक तीन दिन पहले आरोपियों को यूपी के महराजगंज के गांव देवारा कदीम हरनामपुरा के पास ग्रामीणों ने पकड़ा था। 12 वर्षीय सुनील अपने भाई सतीश के साथ स्कूल से दोपहर 2 बजे घर लौट रहा था। रास्ते में कार सवार आरोपी सुनील को मिले।आरोपियों ने बच्चे का अपहरण करने की कोशिश की। इस दौरान बच्चे ने शोर मचा दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी करके कार सवार पांचों आरोपियों को पकड़ लिया।

यूपी के 12 वर्षीय छात्र का किया अपहरण, भेजा गया जेल
बच्चे के पिता छन्नूलाल यादव की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 363 और 511 के तहत केस दर्ज किया। जिसके बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। महाराजगंज (यूपी) के एसएचओ कमलकांत वर्मा के अनुसार ग्रामीणों ने दो कार में सवार पांच लोगों को बच्चे के अपहरण करने की शंका पर पकड़कर पुलिस को सौंपा था। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

गिरोह का कनेक्शन मानव तस्करी से, जुर्म दर्ज, जांच शुरू
छावनी पुलिस के अनुसार मानव तस्करी को ध्यान में रखकर कई बिंदुओं पर जांच जारी है। यूपी पुलिस से संपर्क करने से पता चला कि नाबालिग के अपहरण के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बच्चों का अपहरण करके यह गिरोह पंजाब के जालंधर में मानव तस्करी करता है। बच्चों के अंगों की तस्करी कर रहे है। बच्चों के अंगों के एक लाख रुपए तक दे रहे हैं। मानव तस्करी और अंगों को खरीद फरोख्त को ध्यान में रखकर जांच शुरू की गई। आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


अपहरण: पशु व्यापारी सहित पांच गिरफ्तार: भिलाई में रहकर व्यवसाय कर रहे थे, 2 कार जब्त, जिसमें एक डौंडी के शश... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...