Rechercher dans ce blog

Saturday, September 10, 2022

Numerology Today, 11 September 2022: आज चन्द्रमा के अंक का दिन है, देखें कौन सा नंबर आपका साथ देने वाला है - Times Now Navbharat

ank rashifal 11 September 2022 in hindi, Numerology 11 September 2022 in hindi, Numerology today 11 September 2022, dainik ank rashifal, ank rashifal times now navbharat

Aaj ka Ank Rashifal 11 September 2022&nbsp

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 11 September 2022: आज 11 सितंबर 2022 है।11 का संयुक्त अंक बहुत शुभ, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 11 का स्वामीग्रह एकल अंक 02 है जिसका स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा आध्यात्मिकता देता है। आज 11-09-2022 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य  परम मित्र है। अंक 02 के मित्र अंक 01,09, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal 11 September 2022 

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 08 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- श्वांश सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। बुध के द्रव्यों मूंग व हरे वस्त्र  का दान करें।
शुभ अंक: 09

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 04 व 06 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। जॉब में प्रोग्रेस है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
​शुभ अंक: 03

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी शनि  जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है। स्वास्थ्य- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।
​शुभ अंक: 02

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

भाग्यांक 08 का स्वामी शनि व इस अंक का स्वामी राहु है। रियल स्टेट व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में गुरु व मंगल के अंक 03 व 09 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
​शुभ अंक: 08

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में नामांक03 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 08के स्वामी शनि व 02 के स्वामी चन्द्रमा का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 04

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

जॉब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है। लापरवाही से बचें। स्वास्थ्य में उदर के रोगी सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 03

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज का दिन जॉब में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी भी शनि है। शनि व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

व्यवसाय में मंगल,शनि व चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 02 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
​शुभ अंक: 03

Adblock test (Why?)


Numerology Today, 11 September 2022: आज चन्द्रमा के अंक का दिन है, देखें कौन सा नंबर आपका साथ देने वाला है - Times Now Navbharat
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...