Rechercher dans ce blog

Saturday, September 3, 2022

Horoscope Today, 04 September 2022: मेष और मकर राशि के जातक को मिलेगी व्यवसाय में सफलता, जानिए बाकी राशियों का हाल - Times Now Navbharat

rashifal 2022, aaj ka rashifal, aaj ka rashifal in hindi, horoscope 2022, today rashifal, today rashifal in hindi, horoscope today in hindi

Horoscope Today (आज का राशिफल) 04 September 2022&nbsp

Horoscope Today (आज का राशिफल) 04 September 2022: आज ज्येष्ठा नक्षत्र है। चन्द्रमा मङ्गल प्रधान राशि वृश्चिक में है। सूर्य सिंह व  शनि आज मकर राशि में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।  आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कन्या व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 04 September 2022 in Hindi

मेष राशिफल

चन्द्रमा अष्टम,द्वादश गुरु व कर्म स्थान के शनि लाभ देंगे । आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। मङ्गल गोचर जमीन क्रय करने के लिए शुभ है।

वृष राशिफल

आज का दिन  चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम में दिवस को शुभ बनाएंगे। ऑफिस के कार्यों  में मन व्यस्त हो सकता है। इस राशि से चतुर्थ सूर्य शुभ है व मंगल धन प्रदान  करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व नारंगी रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल

खष्ठम चन्द्रमा स्वास्थ्य में लाभ दे सकते हैं। शनि के मकर में गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। सात अन्न का दान करें।
 

कर्क राशिफल

आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से पँचम में है। आज राजनीति में सफलता का दिवस है। व्यवसाय को लेकर  उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। शिव उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर व गुड़ का दान करें।
 

सिंह राशिफल

सूर्य का इस भाव मे  गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व हरा रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें व चावल दही का दान करें।

कन्या राशिफल

तृतीय भाव में चन्द्रमा व सप्तम गुरु शुभ हैं। पॉलिटिक्स में उन्नति से प्रसन्नता होगी। केतु व शनि तनाव ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

तुला राशिफल

 जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज मेष व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व सफेद रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

चन्द्रमा इस राशि में व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। जांब में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। विष्णु जी की पूजा करें।
 

धनु राशिफल

आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश व सूर्य सिंह में हैं। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे। तिल व उड़द का दान करें।

मकर राशिफल

चन्द्रमा एकादश भाव में  व  सूर्य इस राशि से अष्टम हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व तिलका दान करें।

कुंभ राशिफल 

छात्र सफल रहेंगे। जीवन में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें । बैगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। गुड़ व मसूर का दान करें।

मीन राशिफल

आज इस राशि से एकादश शनि, खष्ठम सूर्य व इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। नवम चन्द्रमा  से नवीन व्यावसायिक अनुबंध में सफलता के संकेत हैं। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।

Adblock test (Why?)


Horoscope Today, 04 September 2022: मेष और मकर राशि के जातक को मिलेगी व्यवसाय में सफलता, जानिए बाकी राशियों का हाल - Times Now Navbharat
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...