Rechercher dans ce blog

Sunday, September 4, 2022

ऑनलाइन कारोबार को रोकना है तो फुटकर व्यवसाय में मुनाफा घटाना होगा - अमर उजाला

ख़बर सुनें

ऑनलाइन कारोबार को रोकना है तो फुटकर व्यवसाय में मुनाफा घटाना होगा
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सम्मान समारोह में बोले जिला उपाध्यक्ष
बस्ती। संगठित समाज अपने हित में जो चाहे वह परिवर्तन करा सकता है। व्यापारियों की संगठित शक्ति शासन को तीन सितंबर को व्यापारी दिवस घोषित करने को बाध्य करेगी। व्यापारी समाज ऑनलाइन कारोबार को रोके नहीं तो खुदरा व्यवसाय चौपट हो जाएगा।
यह कहना है अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र शुक्ल का। वह शनिवार को डीपीएस स्कूल में व्यापारी दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले प्रांतीय उपाध्यक्ष अमरमणि पांडेय, प्रमोद गाडिया, राजाराम तिवारी, सुभाष शुक्ला, राजीव पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित व संगठन गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला महामंत्री राम विनय पांडेय ने अतिथियों व उपस्थित व्यापारियों का परिचय कराया।
जिला उपाध्यक्ष प्रभू प्रीत सिंह ने सुझाव दिया कि ऑनलाइन व्यवसाय को रोकना है तो फुटकर व्यवसाय में मुनाफा घटाना होगा। मंडल प्रभारी राधेश्याम कमलापुरी ने व्यापारियों को संगठित होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने का सुझाव दिया।
कार्यकम में सुनील श्रीवास्तव को जिला संगठन मंत्री व सदस्यता प्रभारी, भजन गायक अविनाश श्रीवास्तव तथा राजेश शर्मा को नगर महामंत्री तथा प्रेम चंद सोनी बभनान व प्रवीण कुमार चौधरी को जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया।
-------
ये व्यापारी हुए सम्मानित
राजन गुप्ता, राजीव पांडेय, अभिषेक गुप्ता, प्रभुप्रीत सिंह, राजाराम तिवारी, राधेश्याम अग्रहरि, विनोद कुमार गुप्ता ,भागवत गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राजनाथ, पंकज विश्वकर्मा, वेद प्रकाश मिश्र, शिवदीन गुप्ता, शिव सहाय गुप्ता, कल्लू बाबा आदि को संगठन ने समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया।

Adblock test (Why?)


ऑनलाइन कारोबार को रोकना है तो फुटकर व्यवसाय में मुनाफा घटाना होगा - अमर उजाला
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...