rashifal 11 September 2022 in hindi 
Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 September 2022: आज चन्द्रमा पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में है व मीन राशि है। सूर्य सिंह व शनि मकर में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।
Aaj Ka Rashifal 11 September 2022 in Hindi
मेष राशिफल
आज राशि स्वामी मंगल व गुरु शुभ हैं। शुक्र जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। जॉब को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।
वृष राशिफल
आज का दिन व्यवसाय के लिए थोड़े संघर्ष का है। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व नारंगी रंग शुभ है। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।
मिथुन राशिफल
आज के दिन व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्मिक मार्ग की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।
कर्क राशिफल
चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज भाग्यभाव में है। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। विष्णु की उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
सिंह राशिफल
इस राशि से अष्टम चन्द्रमा व इस राशि के सूर्य व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व सात अन्न का दान करें।
कन्या राशिफल
चन्द्रमा इसी राशि से पंचम तथा गुरु मीन में हैं। पॉलिटिक्स में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं व मसूर का दान करें।
तुला राशिफल
चन्द्रमा पंचम व शनि मकर में वक्री है। जॉब को लेकर तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज कर्क व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक राशिफल
सूर्य सिंह ,चन्द्रमा तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। मेष व कन्या राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व नारंगी शुभ है। मंगल के द्रव्य मसूर की दाल व तिल का दान करें।
धनु राशिफल
आज चन्द्रमा चतुर्थ, सूर्य भाग्यभाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मूंग व मसूर का दान करें।
मकर राशिफल
चन्द्रमा मीन व गुरु भी उसी राशि में इस राशि से तृतीय रहेंगे। शनि इस राशि के शुभ हैं। व्यवसाय के प्रति सावधान रहें। पॉलिटक्स में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।
कुंभ राशिफल
चन्द्रमा व गुरु इस राशि से द्वितीय शुभता बना रहे हैं। इस राशि का चन्द्रमा व गुरु शुभ लाभ देगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। सप्तम सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। भगवान शिव की उपासना करें व तिल दान करना श्रेयष्कर है।
मीन राशिफल
इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व चन्द्रमा गजकेसरी नामक शुभ फल देंगे। खष्ठम सूर्य से शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे व उसी के शिक्षा सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।
Horoscope Today, 11 September 2022: बिजनेस में फायदा पाएंगी ये दो राशियां, मकर में शनि इनके लिए लाया चेतावनी - Times Now Navbharat
Read More
No comments:
Post a Comment