
Business Ideas: अगर आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही खास बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। इस व्यापार को शुरू करने में आपकी काफी कम लागत आएगी। वहीं इसमें पैसा कमाने की काफी ज्यादा संभावना है। इसमें आपको बकरी पालन करना है। देश भर में कई लोग बकरी पालन के जरिए अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। बकरी पालन का व्यापार शुरू करके आप हर महीने शानदार कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको सरकार की तरफ से सब्सिडी भी मिल रही है। देश में छोटे और सीमांत किसान अतिरिक्त कमाई के लिए पशुपालान करते हैं। ऐसे में उनके लिए ये व्यवसाय एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
बकरी पालन एक वाणिज्यिक व्यापार है। देश की अर्थव्यवस्था में इसका एक बड़ा योगदान है। इसको शुरू करने पर केंद्र सरकार 35 फीसदी की सब्सिडी दे रही है। इसके अलावा कई राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर बकरी पालन को शुरू करने पर लोगों को अच्छी खासी सब्सिडी मुहैया कराती हैं।
हरियाणा सरकार बकरी पालन का व्यवसाय शुरू करने पर लोगों को 90 फीसदी तक की सब्सिडी दे रही है। अगर आप इस बिजनेस को शुरू करने चाहते हैं और आपके पास पैसे नहीं हैं। ऐसे में आप बैंक से लोन लेकर बकरी पालन को शुरू कर सकते हैं।
बकरी पालन को शुरू करने में आपकी काफी कम लागत आएगी। बकरियां दूसरे पशुओं के मुकाबले काफी कम मात्रा में आहार का सेवन करती हैं। ऐसे में आपका काफी कम खर्चा इसमें आएगा।
बकरी के दूध से लेकर मांस की काफी मांग बाजारों में है। ऐसे में आप इन्हें बेचकर हर महीने अपनी शानदार कमाई कर सकते हैं। अगर आप अच्छे स्तर पर इस व्यवसाय को शूरू करते हैं। ऐसे में आप हर महीने बकरी पालन के जरिए 2 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।
Business Ideas: कम निवेश में होगा मोटा मुनाफा, इस बिजनेस को शुरू करने पर सरकार दे रही 90 प्रतिशत तक सब्सिडी - अमर उजाला
Read More
No comments:
Post a Comment