![](https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2022/07/horoscope-3.jpg)
मेष
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी की दी गई सलाह से आगे बढ़ेंगे तो अच्छा नाम कमाएंगे। आपको आज किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही है,तो आपको उन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना है। आपको आज किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार कर रहे लोग जोखिम उठाने से बचें,नहीं तो समस्या हो सकती है।
वृष
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने के लिए रहेगा। आपको अपने आवश्यक लक्ष्यों को पूरा करना होगा। यदि आपने कहीं घूमने फिरने की योजना बनाई है,तो उसमें अपने माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में साथी आपसे किसी मुद्दे पर सलाह मशवरा कर सकते हैं और किसी सरकारी योजना में आपको निवेश करने का मौका मिल सकता है।
मिथुन
आज आप अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहें। विरोधी कार्यक्षेत्र में आज आपके कामों को प्रभावित कर सकते हैं। आप अपने कामकाज पर फोकस बनाए रखें,तभी उन्हें समय पर पूरा कर पाएंगे। यदि आपने किसी पर अत्यधिक भरोसा किया था,तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आपको विपरीत परिस्थितियों मे धैर्य बनाए रखना होगा। यदि आप किसी काम को करें,तो उसमें अनुशासन बनाए रखें।
कर्क
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे,जिसके कारण आप अपने पिछले कुछ रुके हुए कामों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा व आज उन्हें लोगों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं। आपको अपने कुछ निर्णय को बुद्धि और विवेक से लेना होगा। आपके कुछ अधिकारियों से भेंट हो सकती है।
सिंह
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपको घर परिवार में चल रही अनबन से किसी भी मामले को धैर्य से निपटाना होगा और आपने यदि संतान की किसी बात को अनदेखा किया,तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आपको किसी घरेलू मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सीख व सलाह लेनी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में आज मन मुताबिक काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और अपने आवश्यक कार्यों की आप एक सूची बना ले,तभी आप उन्हें समय से पूरे कर पाएंगे,नहीं तो वह लंबे लटक सकते हैं।
कन्या
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उन्हें आज किसी जनसमर्थन से जोड़कर अच्छा लाभ हो सकता है। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं,उन्हें आज सावधान रहना होगा। आपको अपने भाई बंधुओं के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा और उनसे आपकी नज़दीकियां भी बढ़ेगी। आप जीवनसाथी को किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करा सकते हैं।
तुला
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। आपको किसी मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति होती दिख रही है। आज आपके घर में वस्तुओं में सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होने से आप प्रसन्न रहेंगे और आप परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा करेंगे और बड़ों के साथ पूरा आदर व मान सम्मान रखेंगे। आपको खानपान की आदतों में बदलाव लाना होगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जोड़कर कार्य करने के लिए रहेगा। आपको वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। यदि आपकी दीर्घकालीन योजनाएं रुकी हुई है,तो आज उनको गति मिलेगी और परिवार में किसी नए मेहमान का स्वागत हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में लोगों की गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। तभी आप लोगों से काम निकलवा पाएंगे।
धनु
आज आपको किसी मामले में अति उत्साहित होने से बचना होगा और विपक्षियों से सतर्क रहें,क्योंकि वह आज आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे। जो लोग कार्यक्षेत्र में स्मार्ट नीतियों को अपनाने जा रहे हैं,तो वह आज उनसे अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं। आपको कारोबार में निवेश बहुत ही सोच विचार कर करना होगा। कामकाज की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको सामाजिक परिस्थितियों पर नियंत्रण बनाए रखना होगा।
मकर
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके अपने परिजनों से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। औद्योगिक क्षेत्रों में बेहतर प्रर्दशन करेंगे। आप आर्थिक उपलब्धियां को लेकर यदि परेशान चल रहे थे,तो उनसे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आपके कुछ महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरे होंगे। शासन और सत्ता का आज आपको पूरा लाभ मिलता दिख रहा है।
कुंभ
आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी कुछ सामाजिक योजनाओं को बल मिलेगा और आप प्रशासनिक गतिविधियों से भी जुड़ सकते हैं। आपके सुख साधनों में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा,लेकिन आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है,उसमें आपको निपटारा करवाना होगा। आज आप प्रतिस्पर्धा बनाए रखें। यदि आप किसी काम में निसंकोच दिखाएंगे,तो उसमें आपको समस्या हो सकती है।
मीन
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है और अपनी शिक्षा पर पूरा जोर देंगे। आप यदि सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है,तो आप लोगों को जोड़ने में कामयाब रहेंगे और निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आपकी धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। भाग्य में वृद्धि होने से आपके रुके हुए काम भी आसानी से बन जाएंगे और बिजनेस कर रहे लोगों को अपनी कुछ योजनाओं से अच्छा मुनाफा कमाने को मिल सकता है। आपके कुछ लक्ष्य आसानी से पूरे होंगे।
राशिफल: आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने के लिए रहेगा, जानिए अपना आज का राशिफल - Dainik Savera Times
Read More
No comments:
Post a Comment