Rechercher dans ce blog

Sunday, December 11, 2022

दैनिक भास्कर-ज्वेलरी कॉन्क्लेव: ज्वेलरी व्यवसाय में आने वाले कुछ वर्षों में तीन-चार गुना ग्रोथ की संभावना - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • Business
  • There Is A Possibility Of Three To Four Times Growth In The Jewelry Business In The Coming Years

मुंबई8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में ज्वेलरी बिजनेस से जुड़े प्रतिष्ठित व्यापारियों ने “दैनिक भास्कर-ज्वेलरी कॉन्क्लेव” में गोल्ड और डायमंड इंडस्ट्री के ग्रोथ पर विचार मंथन किया। इस कॉन्क्लेव में व्यापारियों के अंदर बिजनेस को लेकर पॉजिटिव एनर्जी देखी गई।

ज्वेलरी बिजनेस में 3-4 गुना ग्रोथ
ज्वेलरी कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के सीएमडी राजेश मेहता ने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था फाइव ट्रिलियन डॉलर होने की संभावना है। यदि ऐसा होता है, तो ज्वेलरी बिजनेस में 3-4 गुना ग्रोथ होने ही वाली है।

ज्वेलरी कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के CMD राजेश मेहता

ज्वेलरी कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के CMD राजेश मेहता

दुनिया की उथल-पुथल का भारत की अर्थव्यवस्था पर ज्यादा असर नहीं
कोटक एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश शाह ने कहा कि दुनिया में आंधी-तूफान जोरों पर है, लेकिन आज तक भारत की अर्थव्यवस्था पर कोई खास असर नहीं पड़ा है और भविष्य में भी प्रतिकूल असर होने की संभावना नहीं है। HDFC म्यूचुअल फंड के पूर्व CEO प्रशांत जैन ने कहा कि साधारण समय में निवेश करने पर साधारण रिटर्न मिलता है और असाधारण समय में निवेश करने पर अधिक रिटर्न प्राप्त होता है।

कोटक म्यूचुअल फंड के MD नीलेश शाह (बाएं) और HDFC एमएफ के पूर्व CEO प्रशांत जैन (दाएं)

कोटक म्यूचुअल फंड के MD नीलेश शाह (बाएं) और HDFC एमएफ के पूर्व CEO प्रशांत जैन (दाएं)

एक प्रत्यक्ष जॉब से 4 अन्य को अप्रत्यक्ष जॉब
जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सब्यसाची राय और GJEPC के उपाध्यक्ष किरीट भंसाली ने बताया कि हमारी इंडस्ट्री में जब हम एक जॉब किसी को प्रत्यक्ष रूप से देते हैं, तो चार अन्य लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से जॉब मिलता है। भारत में अभी हमारे 10 लाख यूनिट्स हैं जिससे करीब 43 लाख लोग जुड़े हुए हैं। भारत के कुल लेबर फोर्स में हमारे सेक्टर का योगदान 2.5 से 2.8 प्रतिशत का है।

ट्रांसपेरेंसी के लिए सरकार कर सकती है नई घोषणा
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता ने संभावना जताई कि गोल्ड इंडस्ट्री में पारदर्शकता लाने के लिए सरकार बजट में कोई नयी घोषणा कर सकती है। जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व उपाध्यक्ष पंकज पारेख ने कहा कि सरकार के 45.7 बिलियन डॉलर के एक्सपोर्ट के टारेगट को हासिल करने के लिए टियर-2 और टियर-3 के शहरों के ज्वेलर्स व्यापारियों का अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है।

एसोसिएशन ऑफ इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता (बाएं) और भारत के जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट काउंसिल के पूर्व वाइस चेयरमैन पंकज पारेख (दाएं)

एसोसिएशन ऑफ इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता (बाएं) और भारत के जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट काउंसिल के पूर्व वाइस चेयरमैन पंकज पारेख (दाएं)

नेचुरल डायमंड बिजनेस में भारत में सबसे ज्यादा ग्रोथ
हरि कृष्णा एक्सपोर्ट के एमडी घनश्याम ढोलकिया ने बताया कि नेचुरल डायमंड के बिजनेस में वर्ल्डवाइड ग्रोथ हो रही है और इसमें भारत में सबसे अधिक ग्रोथ हो रही है। बहुत सारे कंज्यूमर गोल्ड से डायमंड की ओर ट्रांसफर हो रहे हैं। लैब डायमंड की डिमांड आने वाले दिनों में बढ़ने की संभावना जताते हुए दीपू मेहता ने बताया कि व्यापारियों को कस्टमर की मांग पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

पोपले ग्रुप के एमडी राजीव पोपले ने कहा कि ब्रांडिंग के लिए सबसे जरूरी है कि जो प्रॉमिस कस्टमर से किया गया है उसके बारे में शॉप के मालिक और स्टॉफ सभी की बातें एक समान होनी चाहिए। इंदौर बेस आनंद ज्वेलर्स के गौरव आनंद ने इस ज्वेलरी कॉन्क्लेव में अपनी सक्सेस स्टोरी सुनाते हुए सलाह दी कि व्यापारियों को अपना पूरा कारोबार पारदर्शक तरिके से व एक नंबर में करना चाहिए।

आनंद ज्वेलर्स के एमडी गौरव आनंद (बाएं) और पोपली ग्रुप के MD राजीव पोपली (दाएं)

आनंद ज्वेलर्स के एमडी गौरव आनंद (बाएं) और पोपली ग्रुप के MD राजीव पोपली (दाएं)

करोड़ों के बिजनेस आइडिया का आदान-प्रदान
दैनिक भास्कर समूह के प्रमोटर डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल ने ‘दैनिक भास्कर-ज्वेलरी कॉन्क्लेव’ के स्वागत भाषण के दौरान मशहूर उद्योगपित राजेश मेहता की कंपनी के ढाई लाख करोड़ के टर्न ओवर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में तीस प्रतिशत गोल्ड का व्यापार इस कंपनी के माध्यम से होता है।

यदि इस कॉन्क्लेव से लोग मेहता की कंपनी से कुछ सीख पायें तो कम से कम तीस नहीं तो तीन प्रतिशत का कारोबार जरूर कर सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि छोटे शहरों के व्यापारी मेहनत, कॉन्फिडेंस और काम करने में किसी से एक प्रतिशत भी पीछे नहीं हैं।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


दैनिक भास्कर-ज्वेलरी कॉन्क्लेव: ज्वेलरी व्यवसाय में आने वाले कुछ वर्षों में तीन-चार गुना ग्रोथ की संभावना - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...