हिंडोन6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हिंडौन सिटी क्षेत्र में शीतलहर के कारण शुक्रवार को तापमान में काफी गिरावट रही। वहीं दिन में पड़ रही तेज धूप से राहत मिली। वही दिनभर शीतलहर से सर्दी का असर बढ़ गया। इसी के साथ सुबह आसपास के ग्रामीण रास्तों पर सुबह 9 बजे तक कोहरा नजर आया। जिसके कारण सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों की भी धीमी चाल रही। कृषि विज्ञान केंद्र अधिकारी डॉ. बच्चू सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में सर्दी का असर बढ़ने की संभावना है। इसी के साथ 23 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक शीतलहर के साथ सर्दी बढ़ सकती है। साथ ही उन्होंने सर्दी से बचाव के उपाय अपनाए जाने की सलाह भी दी है।
रेडीमेट कंबलों की बढ़ी मांग
सर्दियों में रेडीमेड कंबलों की मांग बढ़ने के कारण लोगों में रजाई बनवाने की दिलचस्पी भी कम नजर आरही है। यही कारण से यहां रजाई बनाने के लघु उधोग भी पिछड़ते जा रहे हैं। इस व्यवसाय में मजदूरी से जुड़ी महिला कारीगर अर्चना ने बताया कि रुई के भाव तेज होने व मजदूरी बढ़ने के कारण रजाई भी महंगी हो गई है। उन्होंने बताया सीजन में बहुत कम लोग रजाई बनवा रहे हैं। मजदूरी सहित एक रजाई बनाने के बाद कुल कीमत 1700 से 2000 रुपये तक है। इसी प्रकार रेडीमेड कम्बलों की दरें 1500 रुपये से शुरू है।
शीतलहर से गिरा तापमान: हिंडौन में रेडीमेट कंबलों से रजाई का व्यवसाय पड़ा कमजोर, पिछड़ रहा लघु उद्योग - Dainik Bhaskar
Read More
No comments:
Post a Comment