
- व्यवसाय के नए अवसरों पर एमएसएमई की सेमिनार संपन्न
जैसलमेर. जैसलमेर के स्टोन, हैंडीक्राफ्ट, पर्यटन और कृषि आधारित उद्योगों में नए अवसरों को पैदा करने एवं उद्यमियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सेमिनार एमएसएमई विभाग जयपुर की ओर से आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला कलेक्टर मजिस्ट्रेट गोपाल लाल स्वर्णकार ने उपस्थित उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने उत्पाद को निर्यात लायक बनाकर ज्यादा ज्यादा निर्यात करें और विदेशी मुद्रा का भंडार अर्जित करें विदेशी मुद्रा के भंडारण से देश आर्थिक दृष्टि से मजबूत होगा और विश्व में मजबूती से आगे बढ़ता जाएगा।
एमएसएमईजयपुर के संयुक्त निदेशक प्रदीप ओझा ने कहा कि वर्तमान में जैसलमेर जिला आकांक्षी जिला है एवं यहां पर जैसलमेर के पीले पत्थर से बने उत्पाद की मांग संपूर्ण विश्व में बढ़ रही है। पर्यटन क्षेत्र होने से हैंडीक्राफ्ट की भी मांग बढ़ती जा रही है। पिछले काफी समय से जैसलमेर में कृषि उत्पादों की भी अच्छी पैदावार होने से कृषि प्रसंस्करण उद्योगों की भी आवश्यकता महसूस की जा रही है। रीको उद्योग संघ के अध्यक्ष गोपीकिशन मेहरा ने जैसलमेर के पत्थर उद्योग के विकास के बारे में आरंभ से लेकर आज तक की जानकारी से अवगत कराया। जैसलमेर पत्थर मिनरल व्यापार संघ के सचिव जुगल बोहरा ने कहा कि वर्तमान में जैसलमेर में स्टोन, टेक्सटाइल हैंडीक्राफ्ट्स, कृषि आधारित उद्योग व पर्यटन व्यवसाय में अपार संभावना है।
पर्यटन व्यवसाय संघ के जितेंद्र सिंह राठौड़ ने जैसलमेर में पर्यटन व्यवसाय के साथ-साथ एक्सीलेंसी सेंटर खोलने का भी आह्वान किया। टेक्सटाइल हैंडीक्राफ्ट संघ के लक्ष्मीनारायण श्रीमाली, लघु उद्योग भारती के सचिव उमाशंकर ने भी विचार प्रकट किए। विभाग के सहायक निदेशक तरुण भटनागर ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए कहा कि वह पिछले काफी समय से जैसलमेर में एमएसएमई विभाग की योजनाओं के बारे में उद्यमियों से व्यापारियों से चर्चा करते रहे हैं। रोहित जैन ने पेटेंट, रॉयल्टी, रहीश अहमद, रमेश प्रसाद, श्रवण कुमावत, नवल वैष्णव ने भी विविध जानकारियां दी। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र जैसलमेर की महाप्रबंधक संतोष ने बताया कि जैसलमेर में चल रहे उद्योग कृषि व्यापार एवं पर्यटन व्यवसाय की अपार संभावना है। कलस्टर क्षेत्र में संभावना को देखते हुए यहां के उद्यमियों को जोधपुर में 6 फरवरी को आयोजित होने वाले सेमिनार/कार्यशाला में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया। एमएसएमई विभाग के बलवान मीणा, जितेंद्र मीणा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
निर्यात से विदेशी मुद्रा का भंडारण होने से देश आगे बढ़ेगा : स्वर्णकार - Patrika News
Read More
No comments:
Post a Comment