
कस्बे के बस अड्डे पर स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत में बनवारी लाल कंछल ने कहा कि ऑनलाइन व्यवसाय का पुतला दहन 12 सितंबर को जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। 21 नवंबर को पूरे प्रदेश में व्यापारी दुकानें बंद रखेंगे। व्यापारी नेता ने कहा कि आयकर छूट तीन लाख से बढ़ाकर चार लाख करने, आयकर दाता व्यापारियों को विदेशों की तरह शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराने के बारे में भी निर्णय होना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों को जीएसटी विभाग की ओर से आईकार्ड जारी करने की मांग की।
20 व्यापारियों को विधान परिषद में भेजे जाने, टोल प्लाजा की दरें कम करने और व्यापारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने बताया कि महंगाई बढ़ी है और भ्रष्टाचार में पांच गुना इजाफा हुआ है। पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता, नगर अध्यक्ष आशीषगुप्ता, महामंत्री अवनीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
ऑनलाइन व्यवसाय से सात करोड़ खुदरा व्यापारी प्रभावित : कंछल - अमर उजाला
Read More
No comments:
Post a Comment