Rechercher dans ce blog

Tuesday, November 7, 2023

8 नवंबर का राशिफल: आज वृष राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा और कर्क राशि वालों को परेशानियों से राहत मिलने ... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (8th November 2023), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

8 नवंबर, बुधवार के सितारे इंद्र और स्थिर नाम के शुभ योग बना रहे हैं। जिससे वृष राशि वालों को कारोबार में फायदा होने के योग हैं। कर्क राशि वालों के कारोबार में सुधार होगा, परेशानी से भी राहत मिलने की संभावना है। सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। वृश्चिक राशि के बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। धनु राशि के लोगों को बिजनेस में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। मकर राशि के लोगों को नौकरी में मन मुताबिक जिम्मेदारी मिल सकती है। मीन राशि के लोगों को अच्छी खबर और रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन...

मेष - पॉजिटिव- आज आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है। अपनी कार्य प्रणाली व्यवस्थित कर लें तो बेहतर नतीजे मिलेंगे। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी और बहुत अधिक शांति और हल्का महसूस करेंगे। आपका सौम्य व्यवहार दूसरों को प्रभावित करेगा।
नेगेटिव- किसी खास व्यक्ति से वाद विवाद होने से मन कुछ व्यथित रहेगा। छोटी-छोटी बातों को नजर अंदाज करें तथा संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई की अपेक्षा फालतू गतिविधियों पर अधिक ध्यान देंगे। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा की वजह से तनाव जनक की स्थिति रहेगी। साथियों और कर्मचारियों से मदद मिलेगी। लेनदेन में सावधान रहें। नौकरीपेशा लोग अपने काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें।
लव- विवाहित संबंधों में मधुर सामंजस्य रहेगा तथा घर में भी सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। मित्रों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- चोट आदि लगने जैसी स्थिति लग रही है। वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृष - पॉजिटिव- समय अनुसार अपनी कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाना आपको व्यवस्थित करेगा तथा कार्य भी आसानी से संपन्न हो जाएंगे पारिवारिक अथवा पैतृक संबंधी कोई मसला हल हो सकता है।मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई विशेष जानकारी मिलेगी।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही ध्यान दें। दूसरों के मामले में उलझने से आपके लिए भी कोई मुश्किल परिस्थिति बन सकती है। युवाओं को अपनी मेहनत के उचित परिणाम ना मिलने से कुछ निराशा रहेगी। सकारात्मक रहना बहुत जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबार में फायदा होने के योग हैं, लेकिन नए काम की शुरुआत में सावधानी रखने की जरूरत है। स्टाफ तथा कर्मचारियों की सलाह पर ध्यान देना आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में अधिकारी के सहयोग से आप अपना टारगेट पा सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। लव पार्टनर के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम बनाए या लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाए।
स्वास्थ्य- बी पी व शुगर के मरीजों को संतुलित खानपान रखने की जरूरत है। थकान और कमजोरी जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए खुश और मस्त में रहे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन - पॉजिटिव- मिथुन राशि के लिए लाभदायक समय चल रहा है। अगर किसी को पैसा उधार दिया हुआ है, आज उसके वापस मिलने का उचित अवसर है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से पुराने मतभेद दूर होकर संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। जिससे घर परिवार में भी खुशी भरा वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। क्योंकि इससे तनाव मिलने और संबंध खराब होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। महिलाएं विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ बातचीत के दौरान सावधानी बरतें। अन्यथा किसी प्रकार की बदनामी हो सकती है।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अजनबी लोगों के साथ डील करते हुए सावधानी बरतें। इस समय अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को भी नजरअंदाज रखना उचित नहीं है। कोई ऑफिशियल यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी।
लव- परिवार जनों के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में कुछ मतभेद होने से दूरिया आ सकती है।
स्वास्थ्य- मौसम के प्रतिकूल आहार-विहार और दिनचर्या ना रखें। पेट में दर्द और गैस जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क - पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कोई समस्या आ सकती है, लेकिन आपके आत्मविश्वास और थोड़ी सी सावधानी से अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लेने पड़ सकते हैं और आपके विचारों को प्राथमिकता भी दी जाएगी। नेगेटिव- प्रैक्टिकल बने। दूसरों की जिम्मेदारियों को अपने ऊपर लेना आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार ही कार्य करें। विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में व्यस्त होकर अपने करियर व पढ़ाई के साथ खिलवाड़ ना करें। व्यवसाय- कारोबार में सुधार होगा और पुरानी समस्या से राहत मिलेगी। आर्थिक मामलों में घर के किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह के लिए उपयोगी साबित होगी। ऑफिस में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमी या उत्पन्न होने से दूरियां बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव और कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह - पॉजिटिव- आज आपकी आपकी कोई पारिवारिक समस्या हल होने वाली है, जिससे आपकी चिंता दूर होगी और आप अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करके मानसिक सुकून भी मिलेगा। काफी समय बाद नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मेलजोल होने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- छोटी-छोटी नकारात्मक बातों को अपने व्यक्तित्व पर हावी न होने दे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता की सफलता को लेकर नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। अभिभावक अपने बच्चों का आत्म बल बनाकर रखने में सहयोग अवश्य करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई रुकी हुई गतिविधि पुनः शुरू होगी तथा किसी सरकारी संस्था से भी लाभ मिलता नजर आ रहा है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से संबंधित व्यवसाय ज्यादा फायदेमंद की स्थिति में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- परिवार में सकारात्मक माहौल रखने के लिए आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं।
स्वास्थ्य- एलर्जी की वजह से गला खराब जा सकता है। जिसकी वजह से बुखार से भी परेशान रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या - पॉजिटिव- आपको अपनी किसी समस्या को सुलझाने में नजदीकी लोगों का सहयोग मिलेगा। साथ ही आपको अपनी मेहनत और योग्यता के अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। किसी सामाजिक धार्मिक आयोजन का भी दायित्व आप पर रहेगा, जिसे आप बखूबी निभाएंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थी तथा युवा वर्ग व्यर्थ के घूमने-फिरने तथा दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने अपना समय बर्बाद ना करें। बच्चों की समस्याओं को भी सुलझाएं। लेनदेन संबंधी किसी मामले में आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है, इसलिए सचेत रहे।
व्यवसाय- कारोबार में यथावत स्थिति पर ही ध्यान दें। काम की क्वालिटी और बेहतर बनाएं वरना लापरवाही से नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। कोई भी फैसला दिल की बजाय दिमाग से लें।
लव- पति-पत्नी के आपसी सहयोग और प्रेम भाव से दांपत्य जीवन सफल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, इस समय किसी प्रकार के इन्फेक्शन अथवा सूजन जैसी परेशानी आ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

तुला - पॉजिटिव- सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा और लोग आपकी बातों को भी महत्व देंगे। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सुधार आएगा और आपको मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। घर में वास्तु संबंधी नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मकता आएगी।
नेगेटिव- कुछ ना कुछ व्यक्तिगत समस्याएं बनी रहेगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की कागजी कार्यवाही में कुछ व्यवधान आने की आशंका है। यह समय बहुत ही शांति से व्यतीत करने का है, आवेश में आने से बचें।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ नया करने का मन बनेगा। जल्दी ही इसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। सरकारी मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। अनुभवी लोगों का मार्ग दर्शन जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट हासिल करने मे भरपूर मेहनत करनी होगी।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। कोई यात्रा का भी प्रोग्राम बनेगा। विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात मन को प्रफुल्लित करेगी।
स्वास्थ्य- मौसम के बदलते प्रभाव की वजह से छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेगी। संयमित दिनचर्या रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ भी रखेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक - पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा व्यावसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है, जो कि आगे चलकर आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। सुकून और शांति पाने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लेंगे, तथा अपने व्यक्तित्व में भी निखार लाने का संकल्प लेंगे।
नेगेटिव- किसी भी परिस्थिति में धैर्य और संयम न छोड़ें, क्योंकि ससुराल पक्ष के किसी संबंधी के साथ वाद-विवाद होने जैसी स्थिति बन सकती हैं। साथ ही किसी प्रकार के स्थान परिवर्तन संबंधी गतिविधियों को लेकर तनाव रह सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में विस्तार को लेकर आपके लिए फैसले सही साबित होंगे। पार्टनरशिप के व्यवसाय में आपसे सामंजस्य में अभाव की वजह से कुछ मतभेद हो सकते हैं। ऑफिशियल फाइलें तथा पेपर वर्क समय रहते पूरा कर ले। वरना कोई पेनल्टी वगैरा लग सकती है।
लव- व्यस्तता के बावजूद अपने दांपत्य जीवन के लिए भी समय निकालना जरूरी है। कुछ समय मनोरंजक कार्यों के लिए व्यतीत करने से आपसी मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और पेट खराब होने जैसी समस्या परेशान करेगी। अत्यधिक तला-भुना तथा मसालेदार खानपान लेने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

धनु - पॉजिटिव- कोई खास काम शुरू करना चाहते हैं तो परिवार के किसी वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा भी महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी जो कि फायदेमंद रहेगी। अपनी सोच भी सकारात्मक और संतुलित बनाने के लिए कुछ समय धार्मिक कथा आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें।
नेगेटिव- योजना बनाने के साथ-साथ तुरंत क्रियान्वित भी करना जरूरी है। ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल जाएगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही आय के साधन भी प्रशस्त होंगे इसलिए चिंता ना करें। विद्यार्थी मौज मस्ती के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। उचित सूझबूझ और समझदारी से तुरंत क्रियान्वित करें। इस समय मार्केटिंग तथा पेमेंट कलेक्ट करने जैसे कार्य में अपना ध्यान केंद्रित रखें। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत उत्पन्न कर सकते हैं। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

मकर - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस विशेष कार्य को लेकर आप प्रयास कर रहे थे, आज उसके बेहतर परिणाम सामने आ सकते हैं। युवा लोग अपनी भविष्य को लेकर सजग रहे तथा अपनी दबी हुई प्रतिभा को उभारे इससे आपको कोई भी खास निर्णय लेने में सहजता होगी
नेगेटिव- क्रोध और आवेश में आने से बचे। नकारात्मक गतिविधियों और विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। तथा भाई-बहन से भी संबंध मधुर बनाकर रखने की आवश्यकता है, किसी तरह की अनबन होने की आशंका लग रही है। बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन में समस्याएं सुलझाएं।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपकी योजनाएं व कार्य क्षमता बिजनेस को एक नई गति प्रदान करेगी। आज आप मार्केटिंग संबंधी कार्यो में अधिक ध्यान लगाएं। नौकरी में मन मुताबिक जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। जीवन साथी का योगदान घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- काम का दबाव और चिंता की वजह से स्वभाव में तनाव व चिड़चिड़ापन रह सकता है। मेडिटेशन व योगा पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ - पॉजिटिव- अपनी योजनाओं को साकार करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपनी मेहनत द्वारा ही अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करनी होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग भी बना रहेगा। भाई-बहनों के आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। त्योहार संबंधित तैयारी भी रहेगी।
नेगेटिव- कोई भी नकारात्मक स्थिति बनने पर सहज बने रहे, जिससे आपका मनोबल अच्छा रहेगा। वार्तालाप करते समय ध्यान रखें कि किसी के मन को ठेस ना पहुंचे। किसी महत्वपूर्ण वस्तुओं के चोरी होने की भी आशंका है, इसलिए अपनी सुरक्षा स्वयं करें।
व्यवसाय- बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। कुछ बाहरी अनुबंध भी आपके काम को गति प्रदान करेंगे। लेकिन कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखने की भी जरूरत है। नौकरी में अपने टारगेट को आसानी से हासिल कर लेंगे। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।
लव- परिवार जनों का आपसी सामंजस्य रखने से घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। परिवार के संग घूमने का भी प्लान बन सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मानसिक सुकून और शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत में अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

मीन - पॉजिटिव- आज कोई खुशखबरी मिलने से दिन भर प्रफुल्लित रहेगी। किसी राजनैतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिल सकती हैं। अपनी पूरी योग्यता और मेहनत अपने कार्यों में लगा दें। निश्चित ही सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- पड़ोसियों अथवा मित्रों के साथ संबंधों में खटास ना आने दे। बेहतर होगा कि खुद को अपने काम में ही व्यस्त रखें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपकी कोई भी गतिविधि अथवा योजना सार्वजनिक ना हो। वरना आपका बहुत अधिक नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ ना कुछ दिक्कते रहेंगी। समय के अनुसार अपनी कार्य प्रणाली में भी लचीलापन लाने की जरूरत है। कोई रुकी हुई पेमेंट वगैरा आज मिल सकती हैं। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को भी बहुत सावधानी से करें। ऑफिस में कर्मचारियों की मेहनत से कार्य में गति आएगी। और प्रोडक्शन भी बढ़ेगा।
लव- घर में त्यौहार को लेकर उत्साह भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिलने से रिश्ता तय होने के मौके बनेंगे।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से आप भी प्रभावित होंगे, इसलिए अपना भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

Adblock test (Why?)


8 नवंबर का राशिफल: आज वृष राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा और कर्क राशि वालों को परेशानियों से राहत मिलने ... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...