Rechercher dans ce blog

Monday, November 27, 2023

नवंबर के आखिरी हफ्ते का राशिफल:: इस सप्ताह मेष राशि के लोगों को मिलेंगी उपलब्धियां, वृष और मकर राशि के लिए ... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Rashifal Saptahik Horoscope 26 November To 2 December 2023: November Last Week Rashifal 2023, Aries Mesh Vrishab Weekly Horoscope, Saptahik Horoscope Leo Virgo Libra Scorpio

एक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

26 नवंबर से 2 दिसंबर तक मेष, वृष, मिथुन और कर्क राशि में रहेगा। इन सात दिनों में चंद्रमा पर सूर्य मंगल बुध गुरु और शनि का प्रभाव होगा। जिससे मेष राशि वालों नई उपलब्धियां मिलेंगी और समझदारी से समस्या भी सुलझ जाएगी। वृष राशि के लोगों को बीमा और शेयर बाजार से फायदा हो सकता है। मिथुन राशि के लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है। मकर राशि वालों के लिए बिजनेस में फायदे वाला समय रहेगा। इनके अलावा इस हफ्ते नौकरी या बिजनेस के कागजी कामों में गड़बड़ी होने की आशंका है। कुंभ राशि के लोग पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष - पॉजिटिव- आपने अपनी दिनचर्या और कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने हेतु जो योजनाएं बनाई हैं, उन पर अमल करने का उचित समय है। राजनीतिक अथवा सामाजिक क्षेत्र में आप के संपर्क महत्वपूर्ण लोगों के साथ और अधिक घनिष्ट होंगे।
नेगेटिव- संबंधियों और मित्रों के साथ किसी वाद-विवाद जैसी स्थिति में उलझने से मतभेद होंगे। परंतु समझदारी से काम लेने से जल्दी ही गलतफहमियां दूर भी हो जाएंगी। अपनी व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
व्यवसाय- इस सप्ताह बिजनेस में सूझबूझ और समझदारी से समस्या सुलझा लेंगे। आपका अपने काम के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहने से नई उपलब्धियां हासिल हो सकती है। नए काम की शुरुआत न करें।
लव- घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामान्य से बना कर रखेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है
स्वास्थ्य- गैस और अपच की समस्या हेल्थ पर दुष्प्रभाव डालेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4

वृष - पॉजिटिव- इस सप्ताह संपर्क सूत्रों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी जो कि भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। किसी निकट संबंधी के साथ चल रहे विवाद दूर होंगे, और आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी अवश्य लगाएं।
नेगेटिव- कुछ लोग आपकी पीठ पीछे आपकी आलोचना कर सकते हैं, परंतु इन व्यर्थ की बातों पर ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्र चित्त रहें। खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है।
व्यवसाय- निजी और बिजनेस के कामों में तालमेल रखें। बीमा और शेयर बाजार से फायदा मिल सकता है। राजनैतिक संपर्क बढ़ेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को दूसरे डिपार्टमेंट के काम भी करने पड़ सकते हैं।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से गला खराब रह सकता है। आयुर्वेदिक इलाज ले तथा अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन - पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति सुखद बनी हुई है। कुछ समय से चल रहा मन में कोई द्वंद्व समाप्त होगा। आप अपनी रूचि पूर्ण कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। किसी प्रिय जन से मुलाकात सबको खुशी देगी। साथ ही आपसी विचार विमर्श द्वारा कई नई बातों की जानकारी भी मिलेगी।
नेगेटिव- यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। जल्दबाजी और लापरवाही से कोई भी कार्य ना करें। सरकारी कार्यों में किसी भी तरह की दखलअंदाजी ना करें, अन्यथा पेनल्टी देने जैसी स्थिति बन सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों में सावधानी रखने की जरूरत है। नुकसान होने की भी आशंका है। युवाओं को रोजगार के नए मौके मिलेंगे। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोग प्रोजेक्ट पूरा करने में ज्यादा ध्यान दें।
लव- दांपत्य जीवन में एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है। प्रेम संबंध सकारात्मक तथा मर्यादापूर्ण बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- बदन दर्द और थकान जैसी स्थिति रहेगी। अधिक मेहनत के साथ साथ कुछ समय आराम भी करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क - पॉजिटिव- परिवार में चल रही अव्यवस्था को भी दूर करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियम बनाएंगे। और आप काफी हद तक इन कार्यों में कामयाबी रहेंगे। वर्तमान परिस्थितियों पर विचार करके ही कोई निर्णय लेना लाभदायक रहेगा।
नेगेटिव- यह सप्ताह कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला है। सप्ताह मध्य से परिस्थितियां कुछ अनुकूल हो जाएंगी। हालांकि अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में कुछ दिक्कतें तो आएगी। खर्च करते समय बजट को नजरअंदाज ना करें, अन्यथा बाद में पछताना भी पड़ सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में काम करने के तरीको में सुधार करना जरूरी है। सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद से जरूरत अनुसार कार्य चलते भी रहेंगे। नौकरीपेशा लोग लापरवाही न करें, वरना उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
लव- पारिवारिक सदस्यों का आपस में बैठकर बातचीत व सहयोग करना तनावमुक्त और ऊर्जावान रखेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी हल्की-फुल्की परेशानियां रहेंगी। घरेलू इलाज से ही आप स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह - पॉजिटिव- इस सप्ताह किसी सेवा संबंधित संस्था के कार्यों में सहयोग करना आपको आत्मिक खुशी देगा। अभी प्रिय मित्र के साथ काफी समय बाद बातचीत होने से खुशी मिलेगी, तथा किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा।
नेगेटिव- युवा वर्ग अपने लक्ष्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। किसी दुखद घटना के होने से भावनात्मक रूप से अपने आप को कमजोर महसूस करेंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद और तर्क-वितर्क की स्थिति से दूर रहें।
व्यवसाय- ऑफिस या बिजनेस में साथियों से संबंध मजबूत रखें। नहीं तो इसका बुरा असर आपके काम पर पड़ सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा होने की संभावना है।
लव- पारिवारिक वातावरण कुछ बना रहेगा। घर में नवीन वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदारी भी संभव है। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में सुधार आएगा। तथा आप अपने दिनचर्या संबंधी कार्यों को उचित तरीके से कर पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या - पॉजिटिव- आप अपने किसी खास हुनर को निखारने में बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ फोन अथवा इंटरनेट के माध्यम से मेल मिलाप सुकून देगा। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि क्रोध और आवेश में आकर आपका कोई बना बनाया काम खराब भी हो सकता है। धन व्यय करने के उपरांत भी मनोनुकूल शांति नहीं मिलेगी। इस समय आर्थिक दिक्कतें और मानसिक अशांति भी रह सकती है।
व्यवसाय- अपने बिजनेस के हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखें। वरना टैक्स संबंधी कोई समस्या खड़ी हो सकती हैं। किसी पार्टी से डील करते वक्त उस काम को समझना जरूरी है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी, इसलिए कोशिश करते रहें।
लव- पारिवारिक लोगों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम प्रसंगों में गलतफहमी की वजह से निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। एलर्जी तथा पेट से संबंधित दिक्कत रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

तुला - पॉजिटिव- इस सप्ताह आप अपनी सकारात्मक तथा संतुलित सोच द्वारा घर तथा व्यवसाय संबंधी किसी भी परेशानी का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। रचनात्मक तथा धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के भी मार्ग खोलेगा।
नेगेटिव- जोखिम पूर्ण कार्यों में बिल्कुल भी रुचि ना लें। युवाओं की लापरवाही उनके लिए नुकसानदायक रहेगी। अचानक ही कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे कि जिन पर कटौती करना बहुत ही मुश्किल होगा।
व्यवसाय- ये समय बिजनेस पर पूरा ध्यान देने का है। आपकी सूझबूझ कार्यस्थल की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगी तथा बेहतरीन आर्डर भी मिलेंगे। सरकारी नौकरी में किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य में दिलचस्पी ना लें, कोई इंक्वायरी आदि होने की आशंका है।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य परिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों को उत्तम बनाएंगे। प्रेम संबंधों में भी और अधिक प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- तनाव और नकारात्मक बातों से दूर रहें, क्योंकि इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक - पॉजिटिव- इस सप्ताह राजनैतिक गतिविधियों से जुड़े किसी व्यक्ति की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। युवाओं को प्रतियोगिता संबंधी गतिविधियों में सफलता मिलने के उत्तम योग हैं। बजट के अनुसार खर्च करना आपकी आर्थिक स्थिति को उत्तम बनाकर रखेगा।
नेगेटिव- आलस और जल्दबाजी जैसी नकारात्मक आदतों में सुधार लाना जरूरी है। नजदीकी संबंधियों के साथ व्यवहार करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें तथा उचित इलाज ले।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति तथा एकाग्रता माहौल को अनुशासित बनाकर रखेगी। कर्मचारियों का भी उचित सहयोग बना रहेगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है, अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के एक दूसरे के प्रति भावनात्मक संबंध प्रगाढ़ होंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए उत्तम रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। योगा और मेडिटेशन करने से सुकून मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

धनु - पॉजिटिव- अपने कार्य को नियत समय पर पूरा करने का प्रयास करें। इससे आप सकारात्मक महसूस करेंगे तथा आपकी योग्यता और काबिलियत भी उभर कर आएगी। घर के किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में भी आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव- किसी की नकारात्मक बात पर आवेश में आने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकाले। विद्यार्थियों का ध्यान भी अपनी पढ़ाई की बजाय फालतू की गतिविधियों में लगा रहेगा। इसका असर उनके परिणाम पर आ सकता है।
व्यवसाय- इस सप्ताह व्यवसायिक स्थल पर हर गतिविधि पर नजर रखना जरूरी है। प्रॉपर्टी डीलिंग से संबंधित व्यवसाय में कुछ लाभदायक की स्थिति बन सकती है। नौकरी या बिजनेस में कागजी गड़बड़ी होने की आशंका है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ शॉपिंग और मनोरंजन आदि में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। तथा आपसी संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपको पूर्णतः स्वस्थ रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

मकर - पॉजिटिव- इस सप्ताह आप अपने व्यक्तित्व और कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। संतान की उपलब्धियों को देखकर आपको गर्व होगा। आप अपनी प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाने में भी कामयाब रहेंगे। कुछ खर्चे और चुनौतियां आपके सामने आएंगे, परंतु आप उन्हें हल भी कर लेंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में ना आए। तथा अपनी इच्छा पूर्ति के लिए किसी भी तरह का रिस्क लेने से परहेज करें। ऐसा करने से बाद में आपको पछतावा भी हो सकता है, तथा संबंधों में भी कटुता आ सकती है।
व्यवसाय- कोई व्यवसायिक समस्या हल होने से राहत मिलेगी। अभी फाइनेंस से संबंधित कार्य पर अधिक ध्यान दें। व्यवसायिक संपर्क भी स्थापित होंगे जो कि लाभदायक रहेंगे। हो सकता है कि किसी वजह से आपको अपने उसूलों व सिद्धांतों से समझौता भी करना पड़े।
लव- जीवनसाथी तथा घर परिवार के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखें। प्रेम संबंधों का खुलासा होने से आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।
स्वास्थ्य- अपच और गैस जैसी समस्या से बचने के लिए अपने खानपान की आदतों में सुधार लाएं। तथा देसी इलाज करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ - पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से संबंधित मुद्दे पर चल रहे विचार विमर्श में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। यह सप्ताह महिलाओं के लिए विशेष तौर पर अनुकूल रहेगा। वे अपनी क्षमता और प्रतिभा द्वारा कोई विशेष मुकाम हासिल कर लेंगी। युवा लोग अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- इस बात का ध्यान रखें, कि भावनाओं में आकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना ले। पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाकर रखें, ज्यादा अंकुश लगाना उनके आत्मबल में कमी कर सकता है। किसी भी तरह की आवाजाही करने से समय और पैसा नष्ट ही होगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक परिस्थितियां कुछ अनुकूल रहेंगी। आपको कुछ फायदेमंद एग्रीमेंट भी हासिल होंगे। पैसे के लेनदेन में बहुत सावधानी रखें। लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। नौकरी में किसी साथी से झड़प हो सकती है।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी तथा भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या से परेशान रहेंगे। असंतुलित खान-पान से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन - पॉजिटिव- जिस कार्य के प्रति आप उम्मीद छोड़ चुके थे, इस सप्ताह वह कार्य बन सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल भरी दिनचर्या से से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मनोनुकूल गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर प्लानिंग करें, समय अनुकूल है।
नेगेटिव- किसी मित्र से संबंधित कोई पुराना वाद-विवाद उठने से स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा तथा रुपए-पैसे के हिसाब किताब को लेकर कुछ गलतियां हो सकती हैं। उत्तेजित होने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से हल निकाले।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेगी। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशानी में डाल सकता है, इसलिए अपने निर्णय पर ही अमल करें। पब्लिक डीलिंग और संपर्क सूत्र को मजबूत करने में भी समय लगाएं। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं।
लव- परिवारजनों के साथ कोई धार्मिक गतिविधि संपन्न होगी, इससे घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। तथा आपसी प्रेम और सामंजस्य की भावना भी रहेगी।
स्वास्थ्य- किसी प्रकार का इन्फेक्शन होने की आशंका लग रही है। सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें, लापरवाही बिल्कुल ना बरते।
भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 7

Adblock test (Why?)


नवंबर के आखिरी हफ्ते का राशिफल:: इस सप्ताह मेष राशि के लोगों को मिलेंगी उपलब्धियां, वृष और मकर राशि के लिए ... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...