Rechercher dans ce blog

Monday, May 3, 2021

तालाबंदी के कारण होटल व्यवसाय में परेशानी - Samachar Nama

[unable to retrieve full-text content]

तालाबंदी के कारण होटल व्यवसाय में परेशानी  Samachar Nama
तालाबंदी के कारण होटल व्यवसाय में परेशानी - Samachar Nama
Read More

कर्क साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मई : व्यवसाय में मिलेगा धन लाभ, मिल सकता है धोखा - नवभारत टाइम्स

31704-4-weekly-horoscope-30-april-to-6-may-2017-by-bejan-daruwala.jpg

इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को करियर और व्यवसाय में सफलता के योग हैं। लेकिन किसी व्यक्ति से आपको धोखा मिल सकता है। जिससे आपको सावधान रहने की जरूरत है। व्यवसाय में धनागमन बना रहेगा।

वहीं आपको अपने पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। वहीं सप्ताह के मध्य में आपको किसी कार्य को करते समय जल्दबाजी से बचने की जरूरत है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

Let's block ads! (Why?)


कर्क साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मई : व्यवसाय में मिलेगा धन लाभ, मिल सकता है धोखा - नवभारत टाइम्स
Read More

Sunday, May 2, 2021

3 मई 2021 का अंकफल: वैभव, शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है 3 का अंक, 4 है आज का भाग्यांक - Times Network Hindi

Numerology horoscope ank jyotish rashifal 3 May 2021

Ank Jyotish rashifal 3 may 2021, 3 मई का अंकफल&nbsp

मुख्य बातें

  • 3 मई 2021 का भाग्यांक है 4।
  • बहुत ही शुभ है 03 का अंक।
  • जानिए अंक शास्त्र के अनुसार आज के दिन का राशिफल।

आज का पंचांग 3 मई 2021: आज 03 मई 2021 है। 03 का अंक बहुत ही शुभ है। यह वैभव ,शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। 03 का स्वामी गुरु है। 03-05-2021 का भाग्यांक 04 रहेगा। भाग्यांक 04 का स्वामी ग्रह भी राहु है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा के परम मित्र हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 तथा 07 हैं। भाग्यांक 04 का स्वामी राहु आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 3 मई का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01- आज का शुभ अंक - 09 
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व गुरु का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 04 व जन्मांक 03 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्किन रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02- आज का शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03- आज का शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04 -आज का शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 03 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05- आज का शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक04 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक03 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

जन्मांक 06- आज का शुभ अंक- 04 
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व गुरु सफलता दे सकता है। जॉब में पद परिवर्तन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

संबंधित खबरें

Ank rashifal today: जन्मांक 07- आज का शुभ अंक- 06 
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी केतु व भाग्य स्वामी गुरु सफलता  दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08 - आज का शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी राहु है। इस अंक का स्वामी शनि है।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। गुरु व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक09 - आज का शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को मंगल व गुरु नई दिशा देंगे। जॉब में आज के अंक स्वामी गुरु व भाग्य स्वामी राहु तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- मंगल उदर विकार की सम्भावना दे सकता है।  

Let's block ads! (Why?)


3 मई 2021 का अंकफल: वैभव, शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है 3 का अंक, 4 है आज का भाग्यांक - Times Network Hindi
Read More

लाकडाउन में दुकान खोलकर व्यवसाय करने वालों पर हुई कार्रवाई - Nai Dunia

Publish Date: | Sun, 02 May 2021 07:09 AM (IST)

नवापारा राजिम(नईदुनिया न्यूज)। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र पात्रे ने नगरवासियो से मिल रही शिकायतों के बाद कोविड -19 व लाक डाउन के उल्लंघन करने वाले व्यवसायियों पर फिर एक बार बड़ी चालानी कार्यवाही की और उनसे भारी भरकम जुर्माना वसूला गया। शनिवार को हुए इस कार्रवाई में नगर केदो बड़े नामचीन किराना दुकान संचालक मेसर्स आलोक ट्रेडर्स व वर्धमान किराना स्टोर्स सहित नौ ऐसे लोगो केखिलाफ कार्रवाई की जो स्थायी रूप से रोड पर आकर फल व सब्जी की दुकाने लगा रहे थे। इन सभी पर नगर पालिका की निगरानी दल द्वारा अधिकतम 14200 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इसके अलावा दोनों दुकानदारों सहित स्थायी रूप से रोड किनारे आकर फल व सब्जी लगा रहे व्यवसायियों को पालिका अधिकारी राजेंद्र पात्रे द्वारा आगे से लाकडाउन का उल्लंघन ना करने को कहा। पात्रे ने कहा कि नगरवासियो से लगातार उन्हें सहित अनुविभागीय अधिकारी तक लाकडाउन के उल्लंघन कर दुकानदारों द्वारा सामान बेचे जाने का मामला सामने आ रहा था. जिसके बाद मिले निर्देश पर पालिका की निगरानी टीम ने इन दुकानदारों को से जुर्माने के रूप में 14200 वसूला गया। उन्होंने साफ साफ शब्दों में कहा कि लाकडाउन का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र पात्रे के अलावा, नगर निरीक्षक कृष्ण चंद्र सिदार, सहायक राजस्व निरीक्षक खेमन दीवान, नटवर साहनी, चंद्रकांत मिश्रा, बसंत साहनी, सुखीराम यादव सहित बड़ी संख्या पालिका अमला और पुलिस के जवान मौजूद थे।

भटगांव में लाकडाउन की उड़ाई जा रही धज्जियां

भटगांव में दुकानदार खुलेआम बेखौफ होकर अपना समान बेच रहे हैं, जिस पर नगर पंचायत अधिकारी व पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। आपको बता दे कि नगर पंचायत भटगांव में लाकडाउन का सही तरीके से पालन नहीं करवाया जा रहा है। वहीं, पुलिस विभाग व नगर पंचायत के अधिकारियों की बात करे तो लाकडाउन पर कुछ खास ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर में बाकी दुकानदारों द्वारा लाकडाउन का पालन किया जा रहा है तो वहीं, किराना व फल सब्जी के विक्रेताओं द्वारा अपनी दुकानखोल कर समान बेखौफ होकर बेच रहे हैं। वहीं, नगर भटगांव की बात करे तो यहा कोरोना संक्रमितो की संख्या मे वृद्धि हुई है जहां नगर भटगांव मे बाहर के लोग भी खरीदी करने आसानी से आ जा रहे हैं पता नही कौन सा गांव कोरोना संक्रमित हो। बाहर गांव के लोग भी नगर भटगांव मे घूमते फिरते व समान खरीदने आ जा रहे हं,ै जिसकी जानकारी क्या अधिकारी के पास नही है। नगर मे रोजाना 10 से 20 पाजिटिव केस मिल रहे है। फिर भी कोई भी ठोस कार्यवाही नही किया जा रहा है।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Show More Tags

Let's block ads! (Why?)


लाकडाउन में दुकान खोलकर व्यवसाय करने वालों पर हुई कार्रवाई - Nai Dunia
Read More

2 मई 2021 का अंकफल: वैभव व प्रसिद्धि का कारक 2 का अंक है बहुत ही शुभ, 4 जन्मांक वालों को लाभ के संकेत - Times Network Hindi

numerology horoscope ank jyotish rashifal 2 may 2021

ank jyotish rashifal 2 may 2021, 2 मई का अंकफल&nbsp

मुख्य बातें

  • 03 भाग्यांक का स्वामीग्रह है गुरु।
  • 03 का स्वामी गुरु है आत्मबल व धैर्य का प्रतीक।
  • 01 जन्मांक वालों के लिए जॉब में उन्नति के आसार।

आज का पंचांग 2 मई 2021: आज 02 मई 2021 है। 02 का अंक बहुत ही शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। 02 का स्वामी चन्द्रमा है। 02-05-2021 का भाग्यांक 03 रहेगा। भाग्यअंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। गुरु ,चन्द्रमा व सूर्य के परम मित्र हैं। अंक 02 के मित्र अंक 01, 03 तथा 09 हैं। भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 2 मई का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01- आज का शुभ अंक - 02 
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व गुरु का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 03 व जन्मांक 02 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02- आज का शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03- आज का शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु इस अंक का व आज का भाग्यस्वामी है। आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04 -आज का शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 02 व 03 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए सुंदरकांड व हनुमानबाहुकका पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05- आज का शुभ अंक- 06 
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक03 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 02 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

जन्मांक06- आज का शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

संबंधित खबरें

Ank rashifal today: जन्मांक 07- आज का शुभ अंक- 06 
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी केतु व भाग्य स्वामी गुरु सफलता  दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08 - आज का शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी गुरु है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। चन्द्रमा व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक09 -आज का शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को मंगल व भाग्यस्वामी गुरु नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी गुरु व इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- मंगल उदर विकार की सम्भावना दे सकता है।  

Let's block ads! (Why?)


2 मई 2021 का अंकफल: वैभव व प्रसिद्धि का कारक 2 का अंक है बहुत ही शुभ, 4 जन्मांक वालों को लाभ के संकेत - Times Network Hindi
Read More

Saturday, May 1, 2021

संजय मोहंती ने रेलवे बोर्ड में परिचालन व व्यवसाय विकास सदस्य का पदभार संभाला - Punjab Kesari

Yogesh Baghel

Yogesh Baghel

Updated Sun, 02nd May 2021 12:26 AM IST

संजय कुमार मोहंती ने रेल मंत्रालय में रेलवे बोर्ड (परिचालन एवं व्यवसाय विकास) के नए सदस्य और कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभाल लिया है। रेल मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह नियुक्ति शनिवार यानी 1 मई 2021 से प्रभावी है। मोहंती रेलवे बोर्ड के सदस्य के पद पर आसीन होने से पहले दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक थे।

संजय कुमार मोहंती दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र हैं और भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) के 1984 बैच के अधिकारी हैं। मोहंती ने भारतीय रेलवे में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वे प्रधान कार्यकारी निदेशक (यातायात परिवहन) रेलवे बोर्ड, ईस्ट कोस्ट रेलवे में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक और मुख्य सतर्कता अधिकारी तथा खुर्दा रोड डिवीजन में मंडल रेल प्रबंधक रह चुके हैं।

मोहंती ने मुंबई, नागपुर, झांसी और कोंकण रेलवे में भी विभिन्न वरिष्ठ पदों पर काम किया है, जहां उन्हें प्रशासन तथा ट्रेन संचालन में विभिन्न नवाचारों के लिए सिस्टम बिल्डर के रूप में जाना जाता था। भारतीय रेलवे और रेल परिवहन में उनका योगदान उल्लेखनीय तथा वृहद् है।

Let's block ads! (Why?)


संजय मोहंती ने रेलवे बोर्ड में परिचालन व व्यवसाय विकास सदस्य का पदभार संभाला - Punjab Kesari
Read More

कोरोना काल में टूटी क्रशर उद्योग की कमर - अमर उजाला

ख़बर सुनें

झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण काल में क्रशर उद्योग की कमर टूट गई है। नए निर्माण कार्यों में कमी की वजह से गिट्टी की मांग बेतहाशा रूप से घट गई है। एक साल पहले की तुलना में अब कारोबार सिमट कर महज तीस फीसदी रह गया है। इसका अंदाजा क्रशरों पर जमा गिट्टी के ढेरों को देखकर लगाया जा सकता है। क्रशर कारोबार के धड़ाम होने से रोजगार भी बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख कारोबारों में शुमार क्रशर उद्योग रोजगार का बड़ा जरिया है। झांसी में 130 क्रशर हैं और प्रत्येक क्रशर पर औसतन 25-30 कर्मचारी /श्रमिक सीधे तौर पर कार्यरत हैं। इस हिसाब से जिले में क्रशरों से सीधे तौर पर चार हजार लोगों को रोजगार मिलता है। जबकि, सैकड़ों की संख्या में ट्रक /डंपर गिट्टी के परिवहन के क्रशर के सहारे ही चलते हैं। इन क्रशरों पर अलग-अलग प्रकार की गिट्टी तैयार की जाती है। 40 एमएम और 20 एमएम वाली गिट्टी का प्रयोग सड़कों के निर्माण में होता है। जबकि, 10 एमएम और 6 एमएम वाली गिट्टी भवनों के निर्माण में इस्तेमाल की जाती है। लेकिन, कोरोना काल में पिछले एक साल में निजी और सरकारी निर्माण कार्य बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। मंदी के चलते लोगों ने अपने प्रोजेक्ट टाल दिए हैं। जबकि, सरकार का भी पूरा फोकस कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण पर है। इसका सबसे ज्यादा असर क्रशर व्यवसाय पर पड़ा है। गिट्टी की मांग में आई भारी कमी की वजह से ये व्यवसाय मंदी की चपेट में आ गया है। कारोबारियों का कहना है कि एक साल पहले की तुलना में गिट्टी की मांग सत्तर फीसदी तक घट गई है। कारोबार के खर्चे निकालना मुश्किल हो गया है।
मजदूरों की हुई वापसी
झांसी। क्रशर पर काम करने वाले मजदूरों को प्रतिदिन के हिसाब से उनके मेहनताने का भुगतान किया जाता है। लेकिन, काम कम होने की वजह से मजदूरों की संख्या भी घटती जा रही है। पिछले साल कोरोना काल में लॉकडाउन लागू रहने की वजह से क्रशर पूरी तरह से बंद हो गए थे। ऐसे में मजदूर अपने गांवों की ओर लौट गए थे। इनमें से आधे मजदूर लौटे ही नहीं। काम कम होने की वजह से क्रशर संचालकों ने मजदूरों को वापस लाने की जहमत भी नहीं उठाई।
गिट्टी की मांग में सत्तर फीसदी तक की गिरावट आई है। इससे कारोबार न के बराबर ही रह गया है। हालात ये हैं के कारोबार के खर्चे निकालना भी मुश्किल हो रहा रहा है। इस उद्योग में जान फूंकने के लिए सरकार को व्यापक योजना बनानी चाहिए।
- प्रशांत गुप्ता ‘बॉबी’, श्री पीतांबरा स्टोन क्रशर
कोरोना काल में क्रशर उद्योग बुरी तरह से टूट गया है। गिट्टी की मांग लगातार घटती जा रही है। जबकि, खर्चों में कोई कमी नहीं आई है। उद्यमी परेशान हैं। इस उद्योग को दुबारा से खड़ा करने के लिए सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए। करों का बोझ घटाकर सब्सिडी देनी चाहिए।
- विशाल गुप्ता, श्रीराम स्टोन
पिछले साल लॉकडाउन लागू होने के साथ ही क्रशर व्यवसाय टूटने लगा था। हालांकि, अभी बीच में हालत सामान्य होने पर सुधार की कुछ गुंजाइश नजर आई थी। लेकिन, महामारी की दूसरे लहर ने व्यवसाय को फिर चपेट में ले लिया है। उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार को पॉलिसी लानी चाहिए।
- अतुल दुबे, राधे-राधे स्टोन

Let's block ads! (Why?)


कोरोना काल में टूटी क्रशर उद्योग की कमर - अमर उजाला
Read More

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...