Rechercher dans ce blog

Tuesday, May 4, 2021

सब्जी मंडी में शारीरिक दूरी के साथ कराया गया व्यवसाय - Nai Dunia

Publish Date: | Tue, 04 May 2021 07:29 PM (IST)

निर्धारित समय पर बंद कराई गई चिन्हित स्थलों की सब्जी दुकानें

कटनी। नईदुनिया प्रतिनिधि

जिला प्रशासन के निर्देशन एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के मार्गदर्शन मे नगर में कोराना संक्रमण के बढते प्रसार को रोकने के लिए लाकडाउन की अवधि में नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से चिन्हित सब्जी मंडी स्थलों में निगम के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए निर्धारित समय पर दुकानें बंद करानें की कार्यवाही की जा रही है।

ट्रांसपोर्टनगर पुरैनी स्थित थोक सब्जी मंडी के प्रभारी अधिकारी जे.पी.बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि थोक सब्जी मंडी में नियुक्त निगम के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा मंगलवार सुबह मंडी परिसर की आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्ण कराते हुए शारीरिक दूरी के पालन के साथ सब्जी का व्यवसाय कराया गया। रोको टोको अभियान के माध्यम से मंडी परिसर में फुटकर सब्जी विक्रेताओं को मास्क पहननें तथा दो गज की दूरी का निर्धारण कर संक्रमण से बचाव के लिए कार्यवाही की गई।

निगम के अतिक्रमण दल द्वारा नगर के विभिन्ना स्थलों का भ्रमण करते हुए अनाधिकृत रूप से बैठकर सब्जी व्यवसाय करनें वालों पर कार्यवाही की जाकर दुकान को बंद करानें तथा नगर के माधवनगर स्थित उत्कृष्ट के सामनें, फारेस्टर प्लेग्राउण्ड, हाउसिंग बोड मैदान में निर्धारित समय प्रातः 10 बजे तक सब्जी व्यवसाय की कार्यवाही कराई गई।

मिलेगा तीन महीने का राशन, खुलेंगी दुकानें

सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों को खोलने की अनुमति

कटनी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट प्रियंक मिश्रा ने कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण के देखते जारी गृह विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत व जिला आपदा प्रबंधन समूह के सदस्यों से चर्चा तथा लिए गए निर्णय के अनुसार, कार्यालय आयुक्त नगर पालिक निगम द्वारा जारी कार्रवाई विवरण में लिए निर्णय तथा जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर आंशिक संशोधित आदेश जारी किया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। इससे तीन महीने का राशन मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी प्रियंक मिश्रा द्वारा इस संबंध में पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत नवीन प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट श्री मिश्रा द्वारा सोमवार को जारी किए गए संशोधित आदेश के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों को संचालित करने की अनुमति प्रदान की गई है। परंतु कोविड गाइडलाइन का पालन मास्क, हैंड सैनेटाइजर, शारीरिक दूरी सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। वहीं व्यक्तियों को तीन महीने का राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश भी आदेश के तहत जारी किए गए हैं। वहीं पूर्व में जारी आदेश को यथावत रखा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Show More Tags

Let's block ads! (Why?)


सब्जी मंडी में शारीरिक दूरी के साथ कराया गया व्यवसाय - Nai Dunia
Read More

कोविड से निपटने की तैयारियों पर बालको ने व्यवसाय के साझेदारों के साथ की वर्चुअल मीटिंग - GLIBS

कोविड से निपटने की तैयारियों पर बालको ने व्यवसाय के साझेदारों के साथ की वर्चुअल मीटिंग

कोरबा। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यवसाय के साझेदारों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। इसका उद्देश्य बालको में कार्यरत विभिन्न ठेका कंपनियों को कोविड से बचाव और उसके नियंत्रण की दिशा में बालको की तैयारियों से अवगत कराना था। बालको से जुड़ी लगभग 100 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भागीदारी की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति ने अपने उद्बोधन में व्यवसाय के साझेदारों को कोरोना के प्रति जागरूकता और उससे बचाव के लिए बालको की रणनीतियों से परिचित कराया। बालको प्रबंधन ने बालकोनगर में 100 बिस्तरों के कोविड केयर अस्पताल की स्थापना की है। 45 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 5000 नागरिकों का बालको अस्पताल में कोविड टीकाकरण किया गया है। अभिजित पति ने  कहा कि व्यवसाय के साझेदार बालको परिवार के अभिन्न अंग हैं। पति ने कहा कि महामारी पर नियंत्रण और उससे बचाव के लिए बालको में कार्यरत विभिन्न ठेका कंपनियों का सहयोग महत्वपूर्ण है।

हम अपने अनुशासन, साहस, दृढ़ विश्वास और संकल्प शक्ति से कोरोना को हराएंगे। उन्होंने प्रतिभागियों को यह विश्वास दिलाया कि आपदा की स्थिति में बालको प्रबंधन उनके साथ है और हरसंभव मदद के लिए तत्पर है। बालको अस्पताल के चिकित्सक और चिकित्साकर्मी बालको परिवार के सदस्यों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करा रहे हैं। अभिजित पति ने सभी को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आज के चुनौतीपूर्ण समय में जीवन की रक्षा सर्वोपरि है। व्यवसाय के अनुकूल वातावरण, उत्कृष्ट मानव संसाधन, सकारात्मक सोच और व्यवसाय के साझेदारों की मदद से बालको उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर होगा। बालको ने कोविड-19 से संक्रमित होने वाले बालको कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और व्यवसाय के साझेदारों की देखभाल की उत्कृष्ट व्यवस्था की है। प्रत्येक पॉजिटिव मरीज को बालको अस्पताल की ओर से एक चिकित्सक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है। चिकित्सक कोरोना के मरीज को प्रतिदिन फोन के जरिए दवाइयां लेने, स्वास्थ्य पर नजर रखने और स्वस्थ्य जीवन शैली संबंधी जानकारियां प्रदान करते हैं। अस्पताल में मरीजों के जमाव को रोकने और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की दिशा में बालको कर्मचारियों और सेवानिवृत्त बालकोकर्मियों के लिए रूटीन दवाइयों की घर पहुंच सेवा देने की व्यवस्था की गई है।

Let's block ads! (Why?)


कोविड से निपटने की तैयारियों पर बालको ने व्यवसाय के साझेदारों के साथ की वर्चुअल मीटिंग - GLIBS
Read More

Venus transit 2021: 28 मई तक वृष राश‍ि में रहेंगे शुक्र देव, जानें आपकी राश‍ि पर क्‍या होगा इसका प्रभाव - Times Network Hindi

Venus transit 2021, शुक्र का राश‍ि पर‍िवर्तन 2021,

शुक्र का राश‍ि पर‍िवर्तन 2021&nbsp

मुख्य बातें

  • शुक्र का वृष में होना बहुत ही शुभ है
  • इस दौरान चावल का दान करें
  • शुक्र फ़िल्म, ग्लैमर व धन का कारक ग्रह है


 शुक्र 04 मई को मेष से वृष राशि में प्रवेश कर 28 मई तक वृष राशि मे रहेंगे।वृष का स्वामीग्रह शुक्र है। शुक्र फ़िल्म, ग्लैमर व धन का कारक ग्रह है। शुक्र बैंकिंग,मीडिया व मैनेजमेंट जॉब व उच्च शिक्षा का कारक ग्रह है। शुक्र का वृष में होना बहुत ही शुभ है।वृष का स्वामीग्रह शुक्र सबसे चमकीला व प्रसिद्धि का कारक ग्रह है। चावल का दान करें। यह गोचर स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है। इस समय दान अनन्त गुणा फलदायी है। शुक्र का वृष राशि में होना व्यवसाय जगत के लिए बेहतर है। फ़िल्म जगत व अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय के लिए शुक्र का यह गोचर बहुत ही शुभ है।

देखें शुक्र का राश‍ि पर‍िवर्तन 2021 का राश‍िफल। 

1 मेष- जॉब में किसी नए  प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ करेंगे।  हेल्थ में सुधार आते रहेंगे। व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। छात्रों को सफलता मिलेगी।सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक शुक्रवार को चावल का दान करें।

2 वृष-  व्यवसाय में आपकी स्थिति अब बहुत ही बेहतर होगी।आप जाँब को और बेहतर करेंगे। संतान के विवाह में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान करेंगे।आध्यात्मिकता को विस्तार मिलेगा। प्रत्येक शुक्रवार को चीनी का दान करें। हरा रंग शुभ है। 

3 मिथुन- वृष में शुक्र का गोचर बहुत ही शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ है। स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। प्रति शुक्रवार को चावल का दान बहुत ही शुभ है। नीला रंग शुभ है। 

4 कर्क- व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों के लिए सफलता का समय है।जमीन क्रय कर सकते हैं। जॉब में मित्र आपकी मदद करेंगे। लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न का दान करते रहें। 

5 सिंह- शुक्र का दशम गोचर शुभ है। जॉब में प्रमोशन व व्यवसाय में सफलता का समय है। छात्र सफल रहेंगे। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। लाल रंग शुभ है। प्रत्येक शुक्रवार को गाय को चारा देते रहें। हनुमान जी की उपासना करते रहें। 

6 कन्या-  शुक्र का यह परिवर्तन आपके लिए बहुत ही सफलतम टर्निंग प्वाइंट है। व्यवसाय सम्बंधित कई महत्वपूर्ण  व बड़े निर्णय इस समय लेंगे। नारंगी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। पॉलिटिशियन के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय  है।

7 तुला- यह समय बिजनेस के लिए बहुत ही शुभ है। शुक्र का अष्टम गोचर छात्रों के लिए संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति का है। शुक्र व्यवसाय में आपकी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान होंगे। हरा रंग शुभ है।

8 वृश्चिक- शुक्र व्यवसाय सम्बन्धी कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे। जॉब में रुके धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य सुख में प्रगति के मार्ग बनेंगे। आर्थिक प्रगति के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है।                     

9 धनु-राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब में प्रगति करेंगे। हर शुक्रवार को अन्न का दान करते रहें। राजनीतिज्ञ अपने कॅरियर में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। पीला रंग शुभ है।

10 मकर- शुक्र का वृष गोचर जॉब व व्यवसाय में बहुत ही सकारात्मक परिवर्तन करेगा। जॉब में विशेष सफलता मिलेगी। परिवार सम्बन्धित किसी निर्णय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करते रहें।

11 कुम्भ- शुक्र वृष राशि मे उपस्थित होकर आपको खुशहाली देगें। चतुर्थ गोचर शुभ है। छात्रों को कॅरियर में आशातीत सफलता मिलेगी। बिजनेस सम्बन्धी रुकी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। शिक्षा प्राप्ति की बाधाएं दूर होंगी। लाल रंग शुभ है। प्रत्येक शुक्रवार को शुक्र के बीज मंत्र का जप करें व अन्न का दान करें।

12 मीन- गृह निर्माण सम्बन्धित कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। राजनीति में आपके लिए उपलब्धियों का समय है। शुक्र का यह तृतीयस्थ गोचर टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को  कोई बड़ा अवसर दे सकता है। प्रत्येक शुक्रवार को सुगन्धित इत्र का प्रयोग करें। नीला रंग शुभ है। 

Let's block ads! (Why?)


Venus transit 2021: 28 मई तक वृष राश‍ि में रहेंगे शुक्र देव, जानें आपकी राश‍ि पर क्‍या होगा इसका प्रभाव - Times Network Hindi
Read More

Monday, May 3, 2021

कोरोना वायरस को व्यवसाय बनने से रोको - Divya Himachal

लोग सेनेटाइजर, मास्क, ग्लब्ज और पीपीई किटें खरीदने में अपना घरेलू बजट खर्च करते जा रहे हैं। सेनेटाइजर का इस्तेमाल कार्यालयों में किया जाता था, आज अधिकतर लोगों के घरों में यह देखने को मिल रहा है। इस महामारी से बचाव के लिए आम जनमानस को अपने भोजन में अदरक, लहसुन, काली मिर्च, दाल चीनी, हल्दी, तुलसी और सलाद में नींबू का उपयोग करना चाहिए…

कोरोना वायरस की दूसरी लहर शुरू होने पर मानवता भी शर्मसार होकर रह गई गई है। लोग संक्रामक रोग से पीडि़त व्यक्तियों के साथ बहुत ही गलत व्यवहार कर रहे हैं। यही नहीं, कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों के साथ पशुओं से भी बदतर व्यवहार किया जा रहा है। कुल मिलाकर कहा जाए तो जागरूकता की बजाय जनता को भयभीत किए जाने की अधिक कोशिश की जा रही है। कैसा नाजुक दौर आ गया कि मृतक लोगों के अंतिम संस्कार के लिए भी उनके परिजनों को मजबूरन घंटों इंतज़ार करना पड़ रहा है। रोग का पता लगाने के लिए जनता को भारी-भरकम रकम चुकाकर भी सिर्फ मानसिक प्रताड़ना ही मिल रही है। कोरोना वायरस से निजात पाए जाने को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से आए दिन जारी की जा रही एडवाइजरी को लेकर भी असमंजस की स्थिति ज्यादा बन रही है। कभी हवा में वायरस तो कभी इनसानी पाद से भी कोरोना वायरस फैलने के नित दिन दावे किए जा रहे हैं।

 प्रशासनिक अधिकारियों को मज़बूरन पल-पल की अधिसूचनाएं जारी करनी पड़ रही हैं। प्रत्येक जिला प्रशासन कोरोना वायरस से सुरक्षा को लेकर अपने ही नियम बनाए हुए है। कोरोना सच में एक संक्रामक रोग है या फिर लोगों को बिना वजह भय में रखने की कोई साजिश रची गई है? जनता अगर भय में रहे तो कोई भी देश की अर्थव्यवस्था पर सवाल नहीं उठा सकता है। ऐसे दौर में बेरोजगार युवाओं के पास सरकारों से रोजगार मांगने का समय ही कहां मिलेगा? सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन को लेकर सड़कों पर उतरकर विरोध करने की सोच भी नहीं सकते हैं। सरकारी, गैर सरकारी क्षेत्रों में उम्रदराज कर्मचारियों को कोरोना के बहाने बाहर का रास्ता दिखाकर युवाओं को रोजगार से जोड़े जाने की मुहिम ही क्यों न इसे कहा जाए? कहीं जनसंख्या नियंत्रण में रखने को लेकर ईजाद की गई बीमारी इसे बताया जा रहा है। सोशल मीडिया में फाइव जी टेस्टिंग पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग भी जोर पकड़ती जा रही है। जनता का मत है कि फाइव जी टेस्टिंग की वजह से ही लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं जिन्हें बाद में कोरोना वायरस पीडि़त बताया जा रहा है। विकसित देश अमरीका इस वायरस की वजह से हुए नरसंहार से आहत होकर विश्व स्वास्थ्य संगठन को दी जाने वाली आर्थिक मदद न दिए जाने का ऐलान कर चुका है। वहीं महामारी के दौर के चलते विश्व स्वास्थ्य संगठन की कमान भारतीय स्वास्थ्य मंत्री को सौंपे जाने का खेल समझना भी पेचीदा है।

 स्वस्थ व्यक्ति जब कोरोना वायरस से बचाव को लेकर पूरा दिन मुंह पर मास्क बांधकर रखेगा तो क्या वह भविष्य में कभी स्वस्थ रह सकता है? मास्क, ग्लब्ज का इस्तेमाल अक्सर चिकित्सक व मेडिकल स्टाफ ही किया करता था। आज प्रत्येक व्यक्ति को मुंह पर मास्क पहनकर निकलने का सख्त कानून बन गया है। घर से बिना मास्क पहने निकलने वालों को भारी-भरकम जुर्माने की अदायगी भी मजबूरन करनी पड़ रही है। इनसान नाक से ऑक्सीजन ग्रहण करता और मुंह से विषैली कार्बनडायक्साइड बाहर छोड़ता है। मुंह पर सदैव मास्क बांधकर रखने से स्वयं स्वस्थ व्यक्ति के संक्रमित होने का खतरा कहीं अधिक बढ़ जाता है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि गरीब आदमी पेट की आग बुझाए या फिर मास्क, ग्लब्ज ख़रीदकर अपनी जान बचाए। विश्व स्वास्थ्य संगठन अपनी एडवाइजरी में कोई भी बात स्पष्ट रखने में फिलहाल कामयाब नहीं हो पा रहा है। इसी वजह से चिकित्सकीय स्टाफ  और आम जनता में असमंजस बना हुआ है। इस संक्रामक रोग से बचाव को लेकर क्या एहतियात बरती जाए और कैसे इससे उबरा जाए, इसको लेकर इनसान उलझकर रह गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का दावा है कि  अगर किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए जाते तो वह बीमार नहीं, इसलिए सभी को मुंह पर मास्क पहनकर रखने की जरूरत नहीं है। संगठन ने कुछ ही दिनों के बाद अपनी एडवाइजरी में फेरबदल करते हुए कहा कि अगर किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं भी पाए जाते, तब भी वह इस वायरस को फैला सकता है। नित दिन बदलती जा रही एडवाइजरी को लेकर स्वास्थ्य जानकार बेहद सकते में चल रहे हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश में 90 प्रतिशत कोरोना पॉजिटिव लोगों में लक्षण नहीं पाए जाने की पुष्टि बेशक हो चुकी थी, मग़र जनता को मास्क बांटकर वाहवाही लूटने वालों की समाज सेवा में कोई कमी नहीं आई है। कोरोना वायरस महामारी फैलते ही लोगों ने स्वयं मास्क तैयार करके लोगों को बांटने की समाज सेवा शुरू कर दी थी।

आज इस महामारी की आड़ में कितने दवाखानों को जुर्माना भरना पड़ा है, जो नकली मास्क बनाकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करके मोटी कमाई करने की फिराक में लगे हुए थे। ऐसे में घरेलू निर्मित मास्क जनता को बांटने की अनुमति स्वास्थ्य विभाग भी कभी नहीं देगा। कोरोना वायरस की वजह से आम व्यक्ति के जीवन-यापन पर विपरीत असर पड़ा है। दिनोंदिन यह संक्रामक रोग लोगों को भयभीत किए जा रहा है। कोरोना वायरस तो एक बहाना नजर आता है, असली सच कहीं अपनी अर्थव्यवस्था के राज को छुपाना है? संक्रामक रोग किसी व्यक्ति को जल्दी अपनी चपेट में नहीं ले सकता और न ही जल्द इससे कोई छुटकारा पा सकता है। कोरोना वायरस आखिर किस तरह का संक्रामक रोग है जो पॉजिटिव व्यक्ति को बहुत जल्द रोगमुक्त किए जा रहा है। लोग सेनेटाइजर, मास्क, ग्लब्ज और पीपीई किटें खरीदने में अपना घरेलू बजट खर्च करते जा रहे हैं। सेनेटाइजर का इस्तेमाल कार्यालयों में किया जाता था, आज अधिकतर लोगों के घरों में यह देखने को मिल रहा है। इस महामारी से बचाव के लिए आम जनमानस को अपने भोजन में अदरक, लहसुन, काली मिर्च, दाल चीनी, हल्दी, तुलसी और सलाद में नींबू का सदैव उपयोग करना चाहिए। सामाजिक दूरी हमेशा बनाए रखते हुए पानी व साबुन से हाथ बार-बार धोने चाहिए।

सुखदेव सिंह

लेखक नूरपुर से हैं

Let's block ads! (Why?)


कोरोना वायरस को व्यवसाय बनने से रोको - Divya Himachal
Read More

Daily Horoscope 4 May 2021: वृषभ और मिथुन राशि वाले सावधान रहें, जानें क्या है आपकी राशि का भविष्यफल - Zee News Hindi

नई दिल्ली: आज 4 मई को मंगलवार का दिन है जिसे भगवान हनुमान जी का दिन माना जाता है. आज बजरंगबली हनुमान जी को चोला चढ़ाने से विशेष लाभ मिलता है. वहीं हनुमान चालीसा का पाठ तो सदा फलदाई रहता है. वहीं आज के राशिफल की बात करें तो आज वृषभ और मिथुन राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है. बाकी राशि वालों की किस्मत कैसी रहने वाली है, चिराग दारुवाला बता रहे हैं. यहां पढ़ें. 

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आर्थिक उन्नति के लिए नई नीति बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं, प्रयास करते रहें. आय में वृद्धि होगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. जल्दबाजी न करें.

वृषभ (Taurus): गणेशजी कहते हैं कि दुर्घटना से हानि हो सकती है. भ्रम की स्थिति बन सकती है. किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है. जल्दबाजी न करें. विवाद कि स्थिति न बनने दें. किसी अपरिचित पर अंधविश्वास न करें. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. आलस्य हावी रहेगा.

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि पूजा-पाठ में मन लगेगा. किसी साधु-संत की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. पार्टनरों से सहयोग मिलेगा. निवेश लाभदायक रहेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. भाग्य का साथ मिलेगा. जोखिम और जमानत के कार्य टालें.

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है. कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. नौकरी में कार्य कि प्रशंसा होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें. लाभ होगा. भाग्य कि अनुकूलता रहेगा.

सिंह (Leo): गणेशजी कहते हैं कि स्थायी संपत्ति कि खरीद-फरोख्त हो सकती है. लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं. बड़ा लाभ हो सकता है. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है. 

कन्या (Virgo): गणेशजी कहते हैं कि रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. राजकीय सहयोग मिलेगा. कारोबार में वृद्धि होगी. भाग्य का साथ मिलेगा. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. धन प्राप्ति सुगम होगी. आशंका-कुशंका रहेगी. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. प्रसन्नता बनी रहेगी. आलस्य न करें.

तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि व्यय में वृद्धि होगी. विवाद को बढ़ावा न दें. दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है. पुराना रोग उभर सकता है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. किसी भी निर्णय को लेने में विवेक का प्रयोग करें. परिवार के साथ जीवन सुखपूर्वक व्यतीत होगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. व्यवसाय ठीक चलेगा.

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. पार्टी का आनंद प्राप्त होगा. नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे. स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त हो सकता है. निवेश में जल्दबाजी न करें. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा. दुष्टजन हानि पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे. 

धनु (Sagittarius): गणेशजी कहते हैं कि भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. कोई बड़ा काम हो सकता है. किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर निवेश करें.

मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि कोई बड़ी परेशानी आ सकती है. भागदौड़ अधिक होगी. शोक समाचार प्राप्त हो सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा. आय होगी. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. पुराना रोग उभर सकता है. बेवजह नकारात्मकता रहेगी. आलस्य हावी रहेगा.

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे. मान-सम्मान मिलेगा. कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा. वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन लाभ में वृद्धि करेगा. कारोबार में वृद्धि होगी. नौकरी में उच्चाधिकारी कि प्रसन्नता प्राप्त होगी. निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. घर-बाहर सुख-शांति रहेगी.

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी. भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी. व्यय होगा. विवाद को बढ़ावा न दें. आत्मसम्मान बना रहेगा. कोई बड़ा काम तथा बाहर जाने का मन बनेगा. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभदायक रहेगा. निवेश में जल्दबाजी न करें. शत्रु सक्रिय रहेंगे. धनागम होगा. 

Let's block ads! (Why?)


Daily Horoscope 4 May 2021: वृषभ और मिथुन राशि वाले सावधान रहें, जानें क्या है आपकी राशि का भविष्यफल - Zee News Hindi
Read More

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 4 मई, 2021: धर्म, मन व समृद्धि का प्रतीक है 4 का स्वामी बुध, जानिए आज का अंकफल - Times Network Hindi

Numerology horoscope ank jyotish rashifal 4 May 2021

Ank Jyotish rashifal 4 may 2021, 4 मई का अंकफल&nbsp

मुख्य बातें

  • जन्म जिस दिन हुआ वही होता है व्यक्ति का जन्मांक।
  • आज 4 मई 2021 का भाग्यांक 5 रहेगा।
  • अपने जन्मांक के अनुसार यहां देखें आज का अंकफल।

आज का पंचांग 4 मई 2021: आज 04 मई 2021 है। अंक 04 का स्वामी राहु है। आज 04-05-2021 का भाग्यांक 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामी ग्रह बुध है। बुध, शुक्र व शनि का परम मित्र है। अंक 05 के मित्र अंक 04,06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 05 का स्वामी बुध धर्म ,मन व समृद्धि का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 4 मई का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01- आज का शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में उन्नति होगी। सूर्य व बुध मित्र हैं। भाग्यांक 05 या जन्मांक 04 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02- आज का शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने परफार्मेंस को लेकर प्रसन्नता रहेगी।नामांक 05 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03- आज का शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- अंक 05 के स्वामीग्रह बुध व गुरु का सपोर्ट बिजनेस के लिए प्रगति का है। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04 - आज का शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रगति का संकेत है। अंक 04 का स्वामी राहु जॉब में सफलता देगा।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05- आज का शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक05 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में अंक 04 व 06 के नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रोग्रेस है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

जन्मांक 06- आज का शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ करें। भाग्यांक 05 के स्वामी बुध का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

संबंधित खबरें

Ank rashifal today: जन्मांक 07- आज का शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अंक 03 व 09 की सहायता से प्रोमोशन का चांस बन सकता है। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08 - आज का शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी बुध है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई शानदार प्रस्ताव मिल सकता है। शनि व राहु व्यवसाय में परिवर्तन की स्थितियां दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख के लिये उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक09 - आज का शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में मंगल व बुध पद परिवर्तन दे सकते हैं। 
स्वास्थ्य- बुध स्किन विकार की सम्भावना दे सकता है। 

Let's block ads! (Why?)


अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 4 मई, 2021: धर्म, मन व समृद्धि का प्रतीक है 4 का स्वामी बुध, जानिए आज का अंकफल - Times Network Hindi
Read More

तालाबंदी के कारण होटल व्यवसाय में परेशानी - Samachar Nama

[unable to retrieve full-text content]

तालाबंदी के कारण होटल व्यवसाय में परेशानी  Samachar Nama
तालाबंदी के कारण होटल व्यवसाय में परेशानी - Samachar Nama
Read More

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...