Rechercher dans ce blog

Tuesday, May 3, 2022

Aaj Ka Rashifal, 4 May 2022 : सिंह राशि वालों को व्यवसाय में नवीन अनुबंध से हो सकता है लाभ, जानें अन्‍य राशियों का हाल - Jansatta

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 4 May 2022: मेष : आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कोई बकाया धन मिलेगा। शिव उपासना करें। आज आप अपनी बहन के विवाह में आ रही समस्या के लिए अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं, जिसके कारण आपकी उस समस्या का समाधान भी आसानी से होगा।

वृष : आज नौकरी में थोड़े संघर्ष करना होगा। धन का आगमन हो सकता है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को आज अपने जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। जाब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। आज आप लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे।

मिथुन : आज व्यवसाय में नई डील सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आज प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे और अपने मन की कुछ समस्याओं को एक दूसरे से साझा करेंगे।आध्यात्म की तरफ बढ़ सकते हैं।

कर्क : आज नौकरी में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने किसी भी सहयोगी पर भरोसा करने से बचना होगा। परिवार संग सुखद यात्रा के संयोग हैं।

सिंह : व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। आज आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महतवपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जो आपके व्यवसाय के लिए लाभदायक रहेगी। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है।

कन्या : स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सावधान रहें। राजनीति में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी लेकिन किसी नवीन अनुबंध में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। आज आपको आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

तुला : जांब में प्रोन्नति संभव है। आज वृष व मिथुन राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने किसी साथी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक : आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताओं भरा रहेगा, क्योंकि आज आप संतान के करियर को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल रहेंगे।

धनु : नौकरी को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । आज आप अपने किसी विदेश में रह रहे परिजन से फोन पर बातचीत करके किसी खुशखबरी को पाकर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। मित्रो का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर : नौकरी में सफलता से खुशी होगी। मेष व मकर राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। यदि आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट लग रही है, तो आज आपको किसी भी यात्रा पर जाने को टालना बेहतर रहेगा। पिता का आशीर्वाद लें।

कुंभ : नौकरी को लेकर तनाव रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे । जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आत्मबल में वृद्धि होगी। माता- पिता की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें।

मीन : जांब में उन्नति होगी। धन आगमन के संकेत हैं।आज वैवाहिक जीवन में कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिनके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज यदि आपको कोई निर्णय लेना हो, तो आपको उसे भावुकता में लेने से बचना होगा।

Adblock test (Why?)


Aaj Ka Rashifal, 4 May 2022 : सिंह राशि वालों को व्यवसाय में नवीन अनुबंध से हो सकता है लाभ, जानें अन्‍य राशियों का हाल - Jansatta
Read More

3 दोस्तों ने ठग्गू के समोसे के नाम से शुरू किया व्यवसाय और बन गए करोड़पति-जानिए ठग्गू के समोसे इतने प्रसिद्ध कैसे हुए | - Result Uniraj ENN

[unable to retrieve full-text content]

3 दोस्तों ने ठग्गू के समोसे के नाम से शुरू किया व्यवसाय और बन गए करोड़पति-जानिए ठग्गू के समोसे इतने प्रसिद्ध कैसे हुए |  Result Uniraj ENN
3 दोस्तों ने ठग्गू के समोसे के नाम से शुरू किया व्यवसाय और बन गए करोड़पति-जानिए ठग्गू के समोसे इतने प्रसिद्ध कैसे हुए | - Result Uniraj ENN
Read More

Meen Rashifal Aay 2022 : जानिए मीन राशि के जातकों के लिए करियर और व्यवसाय में कैसा होगा मई - Navbharat Times

Site Blocked

Usage of this site is blocked for your location

Adblock test (Why?)


Meen Rashifal Aay 2022 : जानिए मीन राशि के जातकों के लिए करियर और व्यवसाय में कैसा होगा मई - Navbharat Times
Read More

Monday, May 2, 2022

प्रधानमंत्री का पाटीदार समुदाय से आग्रह, खाद्य, कृषि व्यवसाय में नए क्षितिज तलाशें - Samay Live

प्रधानमंत्री का पाटीदार समुदाय से आग्रह, खाद्य, कृषि व्यवसाय में नए क्षितिज तलाशें - Nation News - Samay Live

172.31.21.212

Adblock test (Why?)


प्रधानमंत्री का पाटीदार समुदाय से आग्रह, खाद्य, कृषि व्यवसाय में नए क्षितिज तलाशें - Samay Live
Read More

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया 2022 पर राशिफल, देखें आप पर क्या प्रभाव डालेगा ग्रहों का गोचर - Times Now Navbharat

Akshaya Tritiya 2022 rashifal in hindi: Akshaya Tritiya horoscope, rashiyon par asar

Akshaya Tritiya Horoscope&nbsp

Akshaya Tritiya 2022 Hindi Rashifal: हिंदी कैलेंडर के अनुसार, वैशाख मास शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इसे आखा तीज भी कहते हैं और इस दिन अबूझ मुहूर्त होने की मान्यता है। अक्षय तृतीया 2022 की तिथि 3 मई को सुबह 5:19 से शुरू होगी और 4 मई को सुबह 7:33 पर समाप्त होगी। अक्षय तृतीया पर ग्रहों का गोचर मेष व मकर राशि को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कर्क राशि के व्यवसायी लाभान्वित होंगे। कर्क,धनु व मीन के जातक भी जॉब में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति करेंगे।कुंभ व तुला राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब इस पर्व का विस्तृत फल जानते हैं। 

Akshaya Tritiya 2022 Rashifal in Hindi 

मेष- इस राशि के व्यवसायी लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में कोई नया अनुबंध हो सकता है। जॉब में उन्नति होगी। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों  मूंग की दाल व ताम्र पात्र का दान करें।

Akshaya Tritiya 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat

वृष- धन का निवेश सिल्वर में करें। जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। कन्या व मकर मित्र राशियां हैं जो लाभ प्रदान करेंगी। अन्न दान करें। शुक्र से संबंधित द्रव्यों चावल व चीनी भी दान कर सकते हैं। 

मिथुन- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर पर रहें। व्यवसाय में कोई भी नया कदम सोच समझ कर ही लें। निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं। बुध से सम्बंधित द्रव्यों वस्त्र इत्यादि का दान करें। मूंग की दाल का भी दान कर सकते हैं।

कर्क- धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। शिव पूजा करें। आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन आगमन होगा। राशि स्वामी चन्द्रमा है। चांदी का चन्द्रमा दान करें।

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां

सिंह- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आर्थिक प्रगति होगी। छात्र सफल रहेंगे। जो लोग जॉब में हैं वो नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है। गेहूं व गुड़ का दान करें। तांबा का पात्र भी सूर्य से ही सम्बंधित दान है।

कन्या- शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में अब सुधार होगा। हनुमान जी की पूजा करते रहें।व्यवसाय में उन्नति होगी। बुध व शुक्र से सम्बंधित द्रव्यों कपड़ा, चांदी या चावल का दान करें।

तुला- व्यवसाय में परिवर्तन संभव है। व्यवसाय में लाभ भी रहेगा।परिवार संग घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। अपनी व्यवहार कुशलता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। शुक्र व शनि से सम्बंधित द्रव्यों लोहे की कड़ाही या चांदी का पात्र दान करें।

वृश्चिक- आत्मबल को कम मत होने दें। आप श्री सूक्त व हनुमान बाहुक का पाठ करें। मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए हेल्पफुल हैं। मंगल व गुरु यानि ताम्र पात्र व धार्मिक पुस्तक का दान करें।

धनु- शिक्षा व प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभवना रहेगी। गुरु व सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों चने की दाल या गुड़ इत्यादि का दान करें।

मकर-मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कुंभ एवं कन्या राशि के जातक से लाभ मिलेगा। शनि व गुरु आर्थिक स्थिति में लाभ प्रदान करेंगे। शनि व बुध से सम्बंधित लोहे का पात्र या वस्त्र इत्यादि का दान करें।

कुंभ- व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। धन का आगमन होगा। अन्न दान करें। शनि व बुध से सबंधित द्रव्यों तिल व मूंग का दान करें।

मीन- व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब को लेकर विवाद मत करें।कर्क व धनु राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। गुरु से सम्बंधित चने की दाल का दान करें व मंगल से संबंधित ताम्र पात्र का दान करें।
 

Adblock test (Why?)


Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया 2022 पर राशिफल, देखें आप पर क्या प्रभाव डालेगा ग्रहों का गोचर - Times Now Navbharat
Read More

16 मई से खाद्यान्न विक्रेता ने दी व्यवसाय बंद करने की धमकी - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

16 मई से खाद्यान्न विक्रेता ने दी व्यवसाय बंद करने की धमकी

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : मंगलवार को चैंबर आफ कामर्स का एक प्रतिनिधि मंडल जामताड़ा परिसदन में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मिला। मौके पर कामर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी से कहा कि पिछले 25 मार्च को झारखंड सरकार ने कृषि बाजार समिति टैक्स को लागू किया है जो एकदम न्यायोचित नहीं है इस काले कानून के लागू किए जाने के विरोध में अपना समर्थन दें। क्योंकि पूर्व में आपकी सरकार ने इस काले कानून को खत्म किया था, जबकि हमारे पड़ोसी राज्य बिहार, बंगाल, ओडिशा में कृषि उत्पादित सामानों पर किसी भी तरह का कोई भी टैक्स नहीं है जब पूरे देश में जीएसटी को लागू किया जा रहा था तब कहा गया था कि इसमें ही सारे तरह के टैक्स समाहित हैं फिर अलग से कृषि बाजार समिति टैक्स क्यों? अगर इसे लागू किया जाता है तो महंगाई व भ्रष्टाचार बढ़ेगा, इंस्पेक्टर राज कायम हो जाएगा इसलिए पूरे झारखंड के खाद्यान्न खुदरा विक्रेताओं और थोक विक्रेताओं ने विरोध किया और जब तक इस काले कानून को झारखंड सरकार वापस नहीं लेती है तब तक सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रहेगी, पूरे झारखंड में 19 मई 2022 से चरणबद्ध तरीके से इस काले कानून के विरुद्ध में आंदोलन चल रहा है और ये आंदोलन 15 मई तक चलेगा। सरकार बाजार समिति टैक्स को वापस ले लेती है तो ठीक है नही तो 16 मई से पूरे झारखंड के खाद्यान्न बिक्रेता अपना व्यवसाय बंद कर देंगे और इसकी सारी जिम्मेदारी झारखंड सरकार की होगी।

Edited By Jagran

Adblock test (Why?)


16 मई से खाद्यान्न विक्रेता ने दी व्यवसाय बंद करने की धमकी - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

Sunday, May 1, 2022

श्रमिकों को अब मजदूरी ही नहीं व्यवसाय भी दे रही मनरेगा - अमर उजाला

ख़बर सुनें

गोंडा। मनरेगा अब श्रमिकों को रोजगार देने तक सीमित नहीं रह गई है। मनरेगा से अब गरीबों को स्थाई रोजगार मिल रहा है। जिले में सौ से अधिक लोगों को स्थाई रोजगार मिल चुका है। इससे गरीबों के चेहरों पर खुशहाली आ रही है। नए वित्तीय साल में भी पांच हजार से अधिक लोगों को रोजगार के लिए परियोजना देने की कार्ययोजना तैयार है। जिससे श्रमिकों को रोजगार मिलेगा ही, गरीब अपने व्यवसाय के मालिक बनेंगे।
विज्ञापन

मनरेगा की इस पहल से गरीबों को अपने रोजगार के लिए बैंक से ऋण लेने के चक्कर से छुटकारा मिल गया है। उन्हें पूरी मदद मनरेगा से ही मिल जा रही है। इससे जुड़ कर कोई बकरी पालन तो कोई सुअर पालन कर रहा है। नर्सरी लगाकर पंचायतों को आपूर्ति करके कमाई कर रहे हैं। इसके अलावा मनरेगा से अस्तित्व खो रहीं नदियों को संजीवनी मिल रही है। सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने बताया कि मनरेगा से गरीबों को रोजगार के अवसर देने की मुहिम चलाई जा रही है। जिससे वह अपना व्यवसाय करके आमदनी कर सकें। अभी वित्तीय वर्ष में भी कई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। (संवाद)
रंग ला रही दोहरा लाभ देने की मुहिम
मनरेगा से आम लोगों को दोहरा लाभ देने की पहल मुकाम की ओर बढ़ रही है। इसमें किसी को बकरी पालन के लिए शेड तो किसी को सुअर बाड़ा मिला है। इसका पूरा खर्च मनरेगा से हुआ है और लाभार्थी को मजदूरी भी मिली, जिससे वह अपना व्यवसाय कर रहा है। छपिया के बखरौली गांव के मोहम्म्द हुसैन ने बकरी पालन की इच्छा जताई और मनरेगा से सात लाख 77 हजार 260 रुपये खर्च हुआ। जिसमें सामग्री पर 70 हजार 627 रुपये और श्रम पर छह हजार 633 रुपये का व्यय हुआ। मोहम्मद हुसैन कहते हैं अब वह बकरी पालन कर रहे हैं। उन्हें कहीं से ऋण नहीं लेना पड़ा। यहीं के सादिक व पीर मोहम्मद को भी बकरी शेड मिला, इस पर मनरेगा से 86 हजार 662 रुपये का बजट खर्च हुआ। बभनोजत के सैदापुर गांव के दीपक को सुअर बाड़ा योजना दी गई। एक लाख 81 हजार रुपये मनरेगा से खर्च हुआ और अब दीपक सुअर पालन का काम कर रहा है। दीपक कहते हैं कि रुपये न होने से वो सुअर पालन का काम नहीं कर पा रहे थे। मनरेगा से मदद मिली और अब उनके बाड़े में 26 जानवर हैं।
मनवर नदी का फिर उदय
मनवर नदी छपिया के महुलीखोरी व वासुदेवपुर ग्रंट से होकर आगे जाती है। पिपरहीपुल से मनीपुरग्रंट के बीच गुरूदासपुर घाट के पास नदी गुम हो गई थी। नदी के पुनरुद्धार के लिए मनरेगा से छह लाख 85 हजार रुपये का बजट तैयार हुआ। यहां पर छह लाख 83 हजार रुपये श्रम पर ही खर्च हुआ। सामग्री पर महज दो हजार रुपये ही खर्च किए गए। इसके बाद अब यहां पर नदी का उदय हो गया है। कई सालों से नदी का अस्तित्व खत्म हो गया था। इससे लोगों के धार्मिक अनुष्ठान का कार्य तो प्रभावित था ही, साथ ही जलसंरक्षण का कार्य प्रभावित था। इस तरह मनरेगा ने यहां की नदी को भी नया जीवन दिया। आगे भी ऐसे ही गुम हो गईं नदियों के पुनरुद्धार की तैयारी मनरेगा से हो रही है।
मनरेगा की मिली सौगात
मनरेगा से महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए भी रोजगार के द्वार खुले हैं। परसपुर के मधईपुर खांडेराय की किसान महिला स्वयं सहायता समूह को नर्सरी की परियोजना मनरेगा से दी गई। मनरेगा से नर्सरी निर्माण के लिए छह लाख 99 हजार 999 रुपये का बजट खर्च किया गया। जिसमें श्रम पर तीन लाख 19 हजार रुपये का भुगतान हुआ। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त नरेश बाबू सविता ने बताया कि इससे समूहों की ओर से पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इस साल बारिश के समय पौधरोपण अभियान में वह पौधों की आपूर्ति करेगी। समूह को इससे लाभ होगा और समूह को किसी तरह का ऋण भी नहीं लेना पड़ा।

Adblock test (Why?)


श्रमिकों को अब मजदूरी ही नहीं व्यवसाय भी दे रही मनरेगा - अमर उजाला
Read More

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...