![Horoscope daily astrology in hindi aaj ka rashifal 16 April 2021 Horoscope daily astrology in hindi aaj ka rashifal 16 April 2021](https://i.timesnowhindi.com/stories/Weekly_horoscope_Rashifal_57.jpg?tr=w-600,h-450,fo-auto)
आज का राशिफल, aaj ka rashifal 16 April 2021 
मुख्य बातें
- कर्क व धनु राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।
- बैंकिंग व मीडिया में मेष व वृश्चिक के जातक रहेंगे सफल।
- कन्या व तुला राशि के जातक करेंगे व्यवसाय में प्रगति।
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय रोहिणी नक्षत्र व चन्द्रमा वृष राशि में है। कुम्भ राशि मे इस समय गुरु व शनि मकर में है। राहु व मंगल वृष में तथा केतु वृश्चिक में है। आज वृष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
बैंकिंग व मीडिया में मेष व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे। कर्क व धनु राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।
पढ़ें अपना 16 अप्रैल का राशिफल:
1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्र गोचर छात्रों के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। वृष का चन्द्र गोचर जॉब में उन्नति देगा। पीला रंग शुभ है।
2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: व्यवसाय को विस्तार देंगे। जमीन खरीदने का प्लान बनेगा। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। जॉब में प्रोग्रेस है।
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: चन्द्र का वृष व सूर्य का मेष गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में संघर्ष दिख रहा है।
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्र व गुरु अनुकूल हैं। छात्रों की सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए कार्य आरंभ कर सकते हैं। पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख से अब प्रसन्न रहेंगे।
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में सूर्य के मेष व चन्द्र के वृष गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें।पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी रंग शुभ है।
6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का नवम गोचर जॉब में लाभ देगा। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 18 पाठ करें। नीला व हरा रंग शुभ है।
7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में तनाव है। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। गृह निर्माण का प्लान बन सकता है।
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज चन्द्र का वृष व सूर्य का मेष गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। पीला रंग शुभ है। मित्र लाभान्वित करेंगे।
संबंधित खबरें
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि के इसी राशि में होने से लाभ है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: गुरु अभी इसी राशि में हैं। शुक्र व चन्द्रमा बैंकिंग व मीडिया जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।
12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्र गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। सफेद रंग शुभ है।माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। चावल का दान करें।
आज का राशिफल 16 अप्रैल 2021: सूर्योदय के समय रोहिणी नक्षत्र और वृष राशि में चन्द्रमा, जानिए कैसा रहेगा दिन - Times Network Hindi
Read More
No comments:
Post a Comment