
इफ्को किसान संचार ने वर्ष 2019-20 वित्तीय वर्ष के दौरान शुरुआती आधार पर मिश्रित पशु चारा व्यवसाय
में प्रवेश किया था। वर्तमान में इसने तीसरे पक्ष के निर्माताओं के साथ भागीदारी की है। वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी ने मवेशी चारा व्यवसाय के संचालन में पूरे साल काम किया।
उसने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान एक लाख टन पशु चारा की बिक्री की गई जिसकी कीमत 160 करोड़ रुपये है। चारा व्यवसाय अब उसके कुल व्यवसाय में लगभग 30 प्रतिशत का योगदान दे रहा है।
इफ्को किसान तीसरे पक्ष के निर्माताओं के साथ अपने गठजोड़ को व्यापक बनाने और अपनी स्वयं की चारा बनाने की सुविधाओं को स्थापित करने पर भी विचार कर रहा है।
इफ्को किसान संचार के राष्ट्रीय बिक्री प्रमुख गणेश दास ने कहा, ‘‘हमने पहले से ही सात पशुपालकों के साथ समझौता किया हुआ है। ग्राहकों के हमारे उत्पादों में विश्वास बढ़ने के साथ अब हम पांच और निर्माताओं के साथ गठजोड़ करने का विचार कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इफको किसान के पशु आहार को ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है क्योंकि हमारा पूरा ध्यान गुणवत्ता पर है। हम भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार पशु चारा के उच्चतम मानकों का उपयोग कर सबसे अच्छा पशु आहार तैयार करते हैं।’’
इफ्को के पास इफ्को किसान की 72.99 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इफ्को किसान पशु आहार, एग्री टेक, दूरसंचार और कॉल सेंटर सेवाएं प्रदान करता है।
इफ्को किसान ने बीते वर्ष में 160 करोड़ का एक लाख टन पशु चारा बेचा - नवभारत टाइम्स
Read More
No comments:
Post a Comment