![](https://images1.livehindustan.com/uploadimage/library/2020/10/29/16_9/16_9_1/default-image640x360.jpg)
आगरा। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की शनिवार को आयोजित वर्चुअल मीटिंग में डीजल के लगातार बढ़ते दामों के साथ टोल फीस में वृद्धि की गूंज रही। सदस्यों ने एक अगस्त से प्रस्तावित चक्का जाम को जरूरी कहा। अध्यक्ष कुलतरण सिंह अटवाल ने जल्द ही राष्ट्रव्यापी पदाधिकारियों से चर्चा कर चक्काजाम पर अंतिम निर्णय लेने को कहा।
बैठक में शामिल रहे आगरा के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की नीतियां परिवहन व्यवसाय को बर्बाद कर रही हैं। लागतों के बढ़ने के साथ ही सरकारी नियमों के अनुपालन में भी इस सेक्टर को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टीडीएस, ई-वे बिल आदि को व्यवसाय के प्रतिकूल बताया। केन्द्रीय नेतृत्व को आश्वस्त किया कि कोई भी निर्णय आगरा में प्रभावी तरीके से लागू होगा। हाल में आयोजित ब्लैक डे के आयोजन को लेकर भी विभिन्न क्षेत्रों के सदस्यों ने अपनी रिपोर्ट पेश की। मीटिंग में आगरा का प्रतिनिधित्व देवेन्द्र गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता, अशोक कुमार बंसल, राजपाल यादव सहित अन्य ने किया। हाथरस से किशन लाल शर्मा जुड़े।
परिवहन व्यवसाय को बर्बाद कर रहीं सरकारी नीतियां - Hindustan हिंदी
Read More
No comments:
Post a Comment