
निजी संवाददाता — चंडीगढ़
युवा कार्य एवं खेल मंत्री तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष दिनेश खारा की उपस्थिति में हिमाचल प्रदेश के ऊना में क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक भारत सरकार की योजनाओं को कार्यान्वित करने में पूरा योगदान दे रहा है एवं आम नागरिकों को बैंकिंग सुविधाएं प्रदान कर रहा है। मंत्री ने विशेष तौर पर बैंक द्वारा आधुनिक टैक्नोलॉजी को अपनाने के लिए बैंक की प्रशंसा की। बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय खुलने पर उन्होंने ऊना के लोगो के लिए प्रसन्नता व्यक्त की कि इससे आम आदमी के साथ.साथ व्यवसायी भी लाभान्वित होंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सबसे अधिक बैंक खाते खोले गए एवं 42.5 करोड़ लोग जो बैंकिंग सेवाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे थे उनके बैंक खाते खोलकर उन्हें वित्तीय व्यवस्था में शामिल किया गया। भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष दिनेश खारा ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक ने सरकार द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को निभाया है एवं व्यावसायिक संस्थान के रूप में भी अपने व्यवसाय में नए आयाम स्थापित किए हैं। इस अवसर पर उपस्थित अन्य पदाधिकारियों में हिमाचल प्रदेश वित्तीय आयोग के प्रधान सतपाल सत्ती, हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिदेशक संजय कुंडू, एसबीआई चंडीगढ़ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक अनुकूल भटनागर, चंडीगढ़ मंडल के महाप्रबंधक अजय कुमार झा एवं शिमला मॉड्यूल के उपमहाप्रबंधक पवन कुमार उपस्थित थे। 70 लाभार्थियों को ऋण मंजूरी पत्र सौंपे गए।
ऊना में खुला क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया उद्घाटन, एसबीआई देगा बेहतर सेवाएं - Divya Himachal
Read More
No comments:
Post a Comment