
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल से बुंदेली सेना के पदाधिकारी मिले और ज्ञापन सौंप कर जिले के पत्थर मूर्ति, कूंचा (झाड़ू) और डलिया व्यवसाय को संरक्षण देने का अनुरोध किया है।
बांदा के नरैनी के डाक बंगला में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि बुंदेलखंड के सात जिलों से प्रतिवर्ष कई लाख युवा रोजगार की तलाश में पलायन करने पर विवश होते हैं। यदि यहां का औद्योगिक विकास हो जाए तो युवा को क्षेत्र में काम मिलेगा और खुशहाली आएगी। जिले में पसियाना मोहल्ले में पत्थर मूर्ति व्यवसाय सैकड़ों लोगों की आजीविका का साध्य है, शिवरामपुर और भौंरी क्षेत्र में कूंचा (झाड़ू ) व्यवसाय तो मानिकपुर क्षेत्र के तमाम गांवों में बांस की डलिया बनाने का व्यापार हजारों लोग कर रहे हैं। यदि इन व्यवसायों को सरकार का संरक्षण मिल जाए तो यही उद्योग की शक्ल ले लेंगे। सरकार की पहल से लाखों लोगों को रोजगार सुलभ हो जाएगा। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, वीपी पटेल, जानकी शरण गुप्ता व रामदास सिंह पटेल रहे।
Edited By: Jagran
पत्थर मूर्ति, झाड़ू और डलिया व्यवसाय को मिले संरक्षण - दैनिक जागरण
Read More
No comments:
Post a Comment