
कटिहार | हिन्दुस्तान प्रतिनिधि
ज्योति पर्व दीपावली एवं सूर्योपासना का महापर्व छठ के समापन के बाद इन दिनों बाजारों में आर्थिक मंदी छा गई है। बताते चलें कि विगत 18 माह कोरोना संक्रमण रहने के कारण आम लोग जहां धार्मिक अनुष्ठान भी सोशल डिस्टेंस के साथ रिते हुए किसी तरह कोरम पूरा कर लेते थे।
जबकि इस साल कोराना वैक्सिन पड़ने के बाद तथा संक्रमण में कमी आने व गृह विभाग द्वारा अनलॉक में छूट दिये जने के कारण जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंडों के नागरिकों ने उत्सव का आनंद लिया। जबकि इस दौरान सभी प्रकार के सामग्रियों की जमकर बिक्री भी हुई। धनतेरस व दीपावली के दौरान जहां जिले में डेढ़ अरब का कारोबार हुआ वहीं छइ पर्व पर कारोबारियों का वारे न्यारे हुए। लेकिन इन त्यौहारों के अवसान के बाद बाजार आर्थिक मंदी की दौर से गुजर रहा है। छोटे व फुटकर दुकानदारों को खाने कमाने लायक तो रोजगार हो रहा है। लेकिन थोक व बड़े दुकानदारों को इन दिनों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदारों ने बयां किया दर्द: शुक्रवार को मंगलबाजार के रेडीमेड विक्रेता राजू सरदार ने बताया कि दो दिनों से बोहनी पर आफत है। अब निगाहे 15 को होनेवाले देवउठनी एकादशी व तुलसी विवाह पर टिकी हुई है। विवाह मुहूर्त निकलने के बाद अच्छी दुकानदारी होगी। शहीद चौक के आनंदम के मिठाई दुकानदार पंकज शर्मा की माने तों छइ के बाद दूसरे दिन दुकान खोले हैं। बाजार में लोगों की अवाजाही बहुत ही कम है। देहाती क्षेत्र में लोग खेती-बाड़ी में लगे हुए हैं। स्टेशनरी दुकानदार धर्मेन्द्र मिश्रा ने बताया कि पिछले दो दिनों से ग्राहकों के इंतजार में टकटकी लगा रहे हैं। बावजूद ग्राहकों के नहीं आने से मंदी का सामना करना पड़ रहा है।
व्यवसाय: दीपावली व छठ के बाद बाजारों में बिक्री घटी - Hindustan हिंदी
Read More
No comments:
Post a Comment