Rechercher dans ce blog

Sunday, November 7, 2021

Horoscope Today, 8 November 2021: मेष, वृष और मिथुन राशि के जातकों को नौकरी व व्‍यवसाय में हो सकता है लाभ, जानें अन्‍य राशियों का हाल - Jansatta

Horoscope Today (आज का राशिफल) 8 November in Hindi धनु: शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। व्यवसाय में रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।

Horoscope Today, 8 November 2021: मेष : आज नौकारी व व्यवसाय में लाभ हो सकता है। गृह निर्माण सम्बन्धी योजनाएं सफल होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा।

वृष : व्यवसाय में सुधार आ सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

मिथुन: जॉब में सफल रहेंगे। व्यवसाय में कोई नया कार्य संभावित है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। मेष व कन्या राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा।

कर्क: बैंकिंग, फाइनेन्स व आईटी जॉब में लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिल सकता है। व्यवसाय में योजना फलीभूत होगी।

सिंह: व्यवसाय से जुड़े लोग परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। परिवार संग यात्रा की योजना बनेगी। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। आय में कमी रहेगी। मानस‍िक परेशान‍ियां बढ़ सकती हैं। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।

कन्या : व्यवसाय में कोई रुका धन प्राप्त होगा। जॉब व व्यवसाय में लाभ होगा। बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनीतिज्ञ अपने क्षेत्र में सफल रहेंगे।

तुला: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। वाहन-सुख में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस में लाभ की संभावना है।

वृश्चिक: जॉब में किसी विशेष पद को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। वाणी में मधुरता तो रहेगी, परन्तु मन अशान्त हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। राजनीति में लाभ होगा।

धनु: शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। व्यवसाय में रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।

मकर: पारिवारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में हमेशा संयम बनाकर रखें।

कुम्भ : छात्रों की स्टडी प्लान को विस्तार मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। मीडिया व आईटी जॉब के लोग सफल रहेंगे। संत आशीर्वाद का सुख मिल सकता है।

मीन: जॉब में परिवर्तन हो सकता है। रियल स्टेट में लाभ होगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। बैंकिंग से सम्बद्ध लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी।

Adblock test (Why?)


Horoscope Today, 8 November 2021: मेष, वृष और मिथुन राशि के जातकों को नौकरी व व्‍यवसाय में हो सकता है लाभ, जानें अन्‍य राशियों का हाल - Jansatta
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...