Rechercher dans ce blog

Saturday, February 19, 2022

Business Ideas: खेती के साथ शुरू करें ये पांच व्यवसाय, हर महीने लाखों में होगी कमाई, सरकार भी करेगी मदद - अमर उजाला

अगर आप किसान हैं और खेती के अलावा कोई फायदे वाला बिजनेस करना चाहते हैं तो ये आपके काम की खबर है। भारत में किसान अब खेती के साथ-साथ कृषि से जुड़े कुछ अन्य व्यवसायों की तरफ रुख कर रहे हैं और अच्छा खासा मुनाफा भी कमा रहे हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन व्यवसाय की  लिस्ट निकाल कर लाए हैं, जिसे आप कम लागत में ही शुरू करके अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन व्यवसायों के बारे में... 

मुर्गी पालन

  • आजकल अंडे और चिकन की मांग बाजार में खूब बढ़ रही है। ऐसे में मुर्गी पालन का बिजनेस आपके लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है। सरकार भी कई योजनाओं के माध्यम से किसानों को इस बिजनेस के लिए सब्सिडी और बैंकों से सस्ते रेट पर लोन लेने की सुविधा उपलब्ध करवाती है। आप चाहे तो कृषि के साथ ये बिजनेस शुरू कर सकते हैं।  
पशुपालन और डेयरी उद्योग
  • आजकल गांवों में डेयरी बिजनेस का काफी तेजी से विकास कर रहा है। इसके लिए सरकार की तरफ से किसानों सस्ते रेट पर लोन और सब्सिडी प्रदान की जाती है। साथ ही कई सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाएं डेयरी उद्योग के लिए 10 लाख रुपए तक की लोन सुविधा उपलब्ध कराती हैं। 
मछली पालन
  • मछली पालन बिजनेस में काफी संभावनाएं हैं। एक बार ये बिजनेस सफल हो गया तो मुनाफा भी काफी है, क्योंकि बाजार में मछली के मांस, तेल की बहुत मांग रहती है। मछली पालन के लिए सरकार भी प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना नाम की स्कीम चला रही है। जिसके तहत किसान क्रेडिट कार्ड पर बैंक से तीन लाख तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। 
बकरी पालन
  • इस व्यवसाय को बेहद कम पैसे में भी शुरू किया जा सकता है। साथ ही इसके रखरखाव में गाय और भैंसों के मुकाबले बेहद कम खर्च आता है। बकरी पालन दो उद्देश्यों से किया जाता है। एक मांस के लिए तथा दूसरा दूध के लिए। इस वजह से बकरी पालन के व्यवसाव में डबल मुनाफा कमाने का मौका मिल जाता है। 
मधुमक्खी पालन
  • मधुमक्खी पालन से भी आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए उद्यान विभाग की तरफ से कई संस्थानों द्वारा मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके साथ ही केंद्र सरकार भी मधुमक्खी पालन पर 80 से 85 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है।  

Adblock test (Why?)


Business Ideas: खेती के साथ शुरू करें ये पांच व्यवसाय, हर महीने लाखों में होगी कमाई, सरकार भी करेगी मदद - अमर उजाला
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...