Rechercher dans ce blog

Friday, June 3, 2022

कानपुर के छात्र मुरादाबाद में सीखेंगे कृषि व्यवसाय प्रबंधन - Amrit Vichar

Advertisement

मुरादाबाद, अमृत विचार। रामा विश्व विद्यालय कानपुर के छात्र मुरादाबाद के जार्ड्स केंद्र से कृषि एवं उसके व्यवसायिक कार्य का प्रशिक्षण लेंगे। यहां के जार्ड्स और कानपुर के विश्वविद्यालय के बीच करार हुआ है, जिसके तहत छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। दो- दो माह का प्रशिक्षण रहेगा।

Advertisement

रामा विश्वविद्यालय के बीएसपी कृषि और एमबीए के छात्र ग्रामीण कृषि कार्य का अनुभव हासिल करेंगे। केंद्र के दवाखाना, औद्योगिक गतिविधि, एंस्पायरिंग लर्निंग प्रोग्राम से जुड़ेंगे। पहले सेमेस्टर के 150 बच्चे दो माह का प्रशिक्षण है। जबकि दूसरे सेमेस्टर के बच्चों को भी दो महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहला बैच अगस्त महीने से आएगा। जिसके सदस्यों को मुर्गी पालन, डेयरी, मछली पालन, केंचुआ की खेती, मधुमक्खी पालन और मिट्टी जांच के तरीके समझाए जाएंगे।

Advertisement

इस मुद्दे परदोनों संस्थानों के बीच इसका करार हो चुका है। जबकि कृषि व्यवसाय प्रबंधन का प्रशिक्षण 45 दिन का होगा। जिसमें कृषि व्यवसाय प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए प्रशिक्षकों को गांव में भी जोड़ना होगा। जार्ड्स के प्रबंध निदेशक डॉ. दीपक मेंदीरत्ता कहते हैं कि दोनों संस्थानों मं इस कार्य के लिए सशर्त रजामंदी हो चुकी है। बताया कि ऐसा कृषि, उद्यानिकी विकास और बागवानी के लिए जरूरी प्रयास है। यानी कि रामा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि बिजनेस एग्री सेंटर के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा, जो खेती और व्यवसाय प्रबंधन में अपना योगदान देंगे।

ये भी पढ़ें : कोलकाता चला मुरादाबाद का टमाटर, फुटकर में 50 रुपये

Advertisement

Adblock test (Why?)


कानपुर के छात्र मुरादाबाद में सीखेंगे कृषि व्यवसाय प्रबंधन - Amrit Vichar
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...