Rechercher dans ce blog

Saturday, June 4, 2022

कोरोना काल के बाद देश का युवा नौकरी छोड़ करना चाहता है बिसनेस - Patrika News

देखा-देखि में बिज़नस न करें
कुछ युवा साथी जो काफी समय से बेरोज़गार हैं, साधारण सी बात है उनको इस बात की जल्दी सबसे ज्यादा रहती है. ऐसे में अपने आस पास के लोगों को देख कर युवा खुद भी व्यवसाय करने का फैसला लेते है और कभी कभी उनका व्यवसाय नुकसान में चला जाता है. इससे युवा उदास हो कर अपना फैसला बदलते हैं और साथ ही नुकसान भी झेलते हैं. ऐसे में उनके लिए ये सुझाव है की जल्दबाज़ी में कभी भी फैसला ना करें और देखा देखि में कोई भी काम ना करें हर किसी की क्षमता और काम करने का तरीका अलग होता है. ऐसे में देखा देखि में जाने से उनका मनोबल टूट सकता है. सोच विचार कर फैसला लें की किस तरह के व्यवसाय आप कर सकते है और आपकी रुचि किस तरह के चीज़ों में हैं.

नॉलेज को ले कर ही व्यवसाय की शुरुवात करें
अपने जिस किसी विषय में पढाई करी हो या जिस भी क्षेत्र का नॉलेज आपको ज्यादा हो, व्यवसाय हमेशा उन्ही चीज़ों में करें उधारण के तौर पे अगर अपने सिविल इंजिनीरिंग में अपनी पढाई की है और आपको इस विषय का नॉलेज है तो आपको सिविल से सम्बंधित व्यवसाय करना चाहिए. ऐसा करने से आपको नुकसान होने का खतरा काम होगा क्योंकि आपको ये पता होगा की आपके प्रोडक्ट को किस तक पहुँचाना है और कैसे पहुंचना है.

इन्वेस्टमेंट सबसे पहले
व्यवसाय शुरू करने से पहले हर व्यक्ति के दिमाग में यही बातें आती है की व्यवसाय के लिए पैसे कहाँ से लाये. आपको बिज़नस शुरू करने के लिए भी कम से कम एक बड़े रकम में इन्वेस्टमेंट की ज़रुरत पड़ेगी ही ऐसे में या तो आप बैंक की मदद ले या किसी फाइनेंस बैंक से ब्याज के तौर पर लोन ले इससे आपको रकम भी मिल जाएगी और पैसे भी किश्तों में काटेंगे.

रिस्क लेने की क्षमता ज़रूरी
नौकरी छोड़कर व्यवसाय शुरू करने वालों के मन में सफलता और असफलता को लेकर काफी डर रहता है. कई बार लोग बिज़नस चलेगा या नहीं की अनिश्चितता को लेकर इतना परेशान हो जाते हैं कि वह व्यवसाय पर पूरा ध्यान ही नहीं दे पाते जिससे उनकी असफलता का चांसेस बढ़ जाते हैं . ये सब बिना सोचे सिर्फ मेहनत से आपको सफलता ज़रूर मिलेगी.

Adblock test (Why?)


कोरोना काल के बाद देश का युवा नौकरी छोड़ करना चाहता है बिसनेस - Patrika News
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...