Publish Date: | Mon, 05 Sep 2022 04:30 PM (IST)
बिलासपुर। डेयरी के व्यवसाय को आगे बढ़ने के उद्देश्य से नगर निगम ने गोकुल धाम में 30 लोगों को डेयरी के एक एक प्लाट दिए थे, लेकिन प्लाट मालिक उस जगह को किराए में दे दिए हैं। जिससे गोकुल नगर की डेयरियां व्यापारियों के लिए अवैध कमाई का जरिया बन गई है। करीब 30 लोगों ने खुद की डेयरियों को दूसरों को किराए पर दे दी हैं और वे शहर के भीतर से अपना कारोबार संचालित कर रहे। वे हर महीने किराएदारों से पांच हजार रुपए वसूल रहे हैं।
साथ ही किरायेदारों को कहा गया है कि वे किसी के पूछने पर खुद को डेयरी का केयरटेकर बताएं। शहर में डेयरी का कारोबार संचालित कर रहे व्यापारी नाम बदलकर अपनी डेयरी चला रहे हैं। जिसके चलते पकड़ में नहीं आ रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी जल्द कार्रवाई केलरने तकी बात जरूर कर रहे, लेकिन ऐसा कब होगा, बताने से कतरा रहे हैं। घुरु स्थित गोकुल नगर जहां 128 डेयरी संचालकों को प्लाट आवंटित की गई है। इस मकसद से कि वे शहर से बाहर रहकर एक रियायती दर पर अपना कारोबार संचालित करें। 40-50 डेयरियां यहां से शिफ्ट करवाई। इसके बाद कई लोगों ने प्लाट लेकर किराए पर उठा दिया। यह उनके लिए आय का जरिया बन गया। अब ये लोग गोकुल धाम के अपने डेयरियों को दूसरो को किराए पर दे कर पैसा कमा रहे हैं।
मूल मालिक से वर्गफीट के हिसाब से ले रहे हैं पैसा
नगर निगम ने जिन लोगों को यहां डेयरियां आवंटित की है उनसे महीने में स्क्वेयर फिट के हिसाब से पैसों की वसूली होती है। निगम ने जिस कर्मचारी को इसकी जिम्मेदारी दी है। उनका नाम लक्ष्मी कोका है। वे बताते हैं कि हर प्लाट धारकों को आवंटन किया गया है, जिनसे समय-समय पर वसूली होती है। डेयरियों के लिए प्लॉट को चार कैटेगरी में आवंटित की गई है।
Posted By: Yogeshwar Sharma
बिलासपुर नगर निगम ने व्यवसाय बढ़ाने गोकुल धाम में प्लाट बांटा, अब दे दिए किराए पर - Nai Dunia
Read More


No comments:
Post a Comment