Rechercher dans ce blog

Monday, September 5, 2022

शिक्षक दिवस पर 3 शिक्षकों का सम्मान: कलेक्टर बोले - दुर्भाग्यपूर्ण वर्तमान में शिक्षा व्यवसाय बनी - Dainik Bhaskar

सीकरएक घंटा पहले

शिक्षिका विमला महरिया को सम्मानित करते हुए।

टीचर्स-डे पर आज सीकर के 3 टीचरों का सम्मान किया गया। कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को संस्कार देने वाला ही अच्छा टीचर है। लेकिन दुर्भाग्य है कि आज पढ़ाई व्यापार बन चुकी है। इस कारण आज पढ़े-लिखे लोग भी छोटी सी परेशानी में गलत कदम उठा लेते हैं।

मारु स्कूल में आयोजित टीचर्स-डे के प्रोग्राम में कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने अपने सभी टीचर्स को याद करते हुए कहा कि उनके कारण सभी स्टूडेंट लायक बन पाए हैं। टीचर अच्छे नहीं हो तो स्टूडेंट का विकास भी अच्छा नहीं हो पाता है। टीचर एक तरीके से शिल्पकार होते हैं जो देश को दिशा दिखाते हैं।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।

कलेक्टर ने कहा कि दुर्भाग्य है कि पढ़ाई व्यापार बन चुकी है। किताबी ज्ञान बढ़ाने वाली पढ़ाई ही रह गई है। इससे स्टूडेंट्स के नैतिक मूल्यों का विकास नहीं होगा। यादव ने कहा कि मेरी सभी टीचरों से अपील है कि वह किताबी ज्ञान न देकर अच्छे संस्कार दे। जिससे कि देश का विकास हो सकें।

इनका हुआ सम्मान

  • सरोज शेषमा,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिहोट बड़ी
  • विमला महरिया, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मणगढ़
  • मुकेश सिंह, राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय भारणी श्रीमाधोपुर

एडीपीसी रमसा रिछपाल सिंह मील ने बताया कि सम्मानित तीनों शिक्षकों को 11हजार रुपए का चेक जिला स्तर पर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


शिक्षक दिवस पर 3 शिक्षकों का सम्मान: कलेक्टर बोले - दुर्भाग्यपूर्ण वर्तमान में शिक्षा व्यवसाय बनी - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...